Vastu for Home Safe: घर की तिजोरी धन रखने का स्थान माना जाता है. वास्तु शास्त्र में घर की तिजोरी को बहुत विशेष माना गया है. मान्यता है कि तिजोरी वो जगह होती है, जहां धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर वास करते हैं. तिजोरी की दिशा से लेकर उसके आस-पास रखी हर चीज से व्यक्ति का जीवन सीधे प्रभावित होता है. कई बार लोग अनजाने में तिजोरी या लॉकर के ऊपर कुछ ऐसी भारी-भरकम चीजें रख दिया करते है.
इससे तिजोरी की सकारात्मक उर्जा दबाव महसूस करने लगती है. इसका नतीजा ये होता है कि घर में पैसा नहीं रुकता और बचत होना बंद हो जाती है और व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दब जाता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में पैसा टिका रहे और बरकत बनी रहे तो तिजोरी के ऊपर से कुछ चीजों को तुरंत हटा दें.
तिजोरी के ऊपर से हटा दें ये चीजेंलोहे के भारी औजार और कबाड़: तिजोरी के ऊपर पुराना कबाड़, लोहे के औजार, या फालतू सामान रखा है, तो हटा दें. वास्तु के अनुसार, तिजोरी के ऊपर भारी कबाड़ रखना सबसे बड़ा दोष माना जाता है. इससे धन का प्रवाह रुकता है और घर में कंगली आती है.
सूटकेस: अक्सर जिस अलमारी में तिजोरी होती है, उसके ऊपर यात्रा के समय काम में आने वाले भारी सूटकेस रख दिए जाते हैं. अगर आपने भी ऐसा किया तो सूटकेस को हटा दें.
दवाइयां: कुछ लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से तिजोरी के ऊपर दवाइयां रख देते हैं. अगर आपने भी तिजोरी के ऊपर दवाइयां रखी हैं, तो हटा दें. वास्तु शास्त्र कहता है कि धन के स्थान पर दवाइयां रखने से घर का पैसा बीमारियों पर खर्च होना शुरू हो जाता है.
गंदे कपड़े: तिजोरी को साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है. इसके ऊपर गंदे कपड़े रखें हैं, तो हटा दें. तिजोरी पर गंदे कपड़े रखना मां लक्ष्मी का अनादर माना जाता है. इससे घर में नकारात्मक उर्जा बढ़ती है.
ठप पड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान: खराब पड़े चार्जर, पुरानी बंद घड़ियां या कोई भी ठप पड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान तिजोरी के ऊपर रखा है, तो हटा दें. मान्यता है कि ये चीजें तिजोरी के ऊपर रखने से राहु दोष पैदा होता है. इससे अचानक से बड़ा आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips for Glass: घर में कांच लगवाने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.