Dharmendra Charity Concert: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी सिनेमा जगत में अपने 60 साल यानी डायमंड जुबली का जश्न एक बेहद खास अंदाज में मनाने जा रही हैं. हेमा मालिनी अपने करियर की इस खास उपलब्धि को अपने जीवन के सबसे खास इंसान और लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र को समर्पित कर रही हैं. मुंबई में 10 जुलाई को एक भव्य चैरिटी कॉन्सर्ट ‘हेमा मालिनी लाइव इन कंसर्ट’ का आयोजन किया जा रहा है. इसके जरिए धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया जाएगा. इस म्यूजिकल शाम में हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज सितारे एक ही छत के नीचे नजर आने वाले हैं.
अगर आप इस ऐतिहासिक और कभी न भूलने वाली शाम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इस कॉन्सर्ट के टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है. ये टिकट्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘बुकमायशो’ पर लाइव हैं. टिकटों की शुरुआती कीमत 1,999 रुपये है. इसके अलावा सिटिंग अरेंजमेंट के हिसाब से टिकट के अन्य प्राइज 2,999 रुपये और 4,999 रुपये तय किए गए हैं. शो को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है और बुकिंग्स काफी तेजी से फुल हो रही हैं.
धर्मेंद्र के नाम पर डोनेट होंगे 10 लाख रुपयेहेमा मालिनी ने खुद सोशल मीडिया पर इस इवेंट की जानकारी साझा करते हुए बताया कि वो इस कॉन्सर्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड महसूस कर रही हैं. खास बात ये है कि इस कॉन्सर्ट के जरिए होने वाली टिकटों की बिक्री में से 10 लाख रुपये की राशि धर्मेंद्र के नाम पर ‘सिंटा’ और ‘एफडब्ल्यूआईसीई’ जैसी फिल्म एसोसिएशनों को चैरिटी के रूप में डोनेट की जाएगी. इस शो को मशहूर रेडियो होस्ट, राइटर और डायरेक्टर आरजे अनिरुद्ध चावला प्रोड्यूस और होस्ट कर रहे हैं.
मंच पर उतरेंगे दिग्गज कलाकार
View this post on Instagram
A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)
इस कॉन्सर्ट की तैयारियां मुंबई के गोरेगांव स्थित ग्रेविटी स्टूडियो में पूरे जोरों-शोरों से चल रही हैं. 10 जुलाई को शाम 6 बजे से मुंबई के सायन स्थित प्रतिष्ठित श्री शनमुखानंद हॉल में सुरों की ये महफिल सजेगी. शो में हेमा मालिनी के सदाबहार गानों पर 15-पीस का लाइव ऑर्केस्ट्रा परफॉर्म करेगा. मंच पर सिंगिंग ट्रिब्यूट देने के लिए अनूप जलोटा, कविता कृष्णमूर्ति, सुरेश वाडकर, सुदेश भोसले, अनु मलिक, शब्बीर कुमार, पूर्णिमा श्रेष्ठ और विजयता पंडित जैसे दिग्गज गायक मौजूद रहेंगे.
ये भी पढ़ें-
1200 करोड़ी वाराणसी के बाद इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर काम करेंगे महेश बाबू? पता चल गया
प्रीतम एंड पेड्रो में स्पोर्ट्स मिनिस्टर की पत्नी बनी एक्ट्रेस कौन? 18 सालों से इंडस्ट्री में, Jr. Ntr संग भी किया काम
हेमा मालिनी सुनाएंगी अनसुने किस्सेम्यूजिकल परफॉर्मेंस के साथ-साथ ये शाम बेहद इमोशनल और दिलचस्प होने वाली है. मंच पर हेमा मालिनी खुद आरजे अनिरुद्ध चावला के साथ बातचीत करेंगी और अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘क्रांति’ और ‘जॉनी मेरा नाम’ से जुड़े कई अनसुने किस्से और धर्मेंद्र के साथ बिताए सुनहरे पलों की यादें फैंस के साथ शेयर करेंगी. इसके साथ ही इंडस्ट्री के लेजेंड्स जैसे जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन, रमेश सिप्पी, सुभाष घई और जावेद अख्तर को सम्मानित भी किया जाएगा.