तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसायटी में टूट-फूट, बाघा-बावरी के ब्रेकअप के बीच नया बवाल?
मोनिका गुप्ता July 09, 2026 09:12 AM

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से फैंस को हंसा रहा है. शो की कहानी का फैंस के दिलों पर गहरा असर है. इन दिनों शो में बाघा-बावरी का ब्रेकअप दिखाया जा रहा है. बाघा-बावरी फिलहाल ब्रेकअप से टूट गए हैं और खाना पीना छोड़ दिया है. दोनों हॉस्पिटल में एडमिट हैं. शो में एक तरफ गम केे बादल छाए हैं. 

गोकुलधाम सोसायट का रेनोवेशन

वहीं दूसरी तरफ शो के सेट पर टूट-फूट को लेकर खबरें आई हैं. फैंस को घबराने की जरुरत नहीं है, ये टूट-फूट अच्छे के लिए है. दरअसल, शो केे सेट का रेनोवेशन हो रहा है. 

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की गोकुलधाम सोसायटी को रेनोवेट किया जा रहा है. सोसायटी का आउटलुक पूरी तरह बदल जाएगा. सोसायटी को मजबूती देने के लिए ऐसा किया जा रहा है. नया पेंट भी किया जाएगा. जल्द ही मेकर्स मीडिया को बुलाकर सोसायटी का नया लुक रिवील किया जाएगा. साथ ही बताया जाएगा कि क्या-क्या एड किया गया.

तीसरी शादी नहीं करना चाहते थे आमिर खान, फिर गौरी स्प्रैट ने बदली थी सोच, एक्टर ने कहा था- 'वो मुझे मिली और...'

इसके अलावा सोसायटी के एंट्री गेट पर जो 'गोकुलधाम' लिखा है वो भी पूरी तरह चेंज हो जाएगा. एंट्री गेट पर एक मंदिर भी नजर आएगा जो पहले नहीं था.

असित मोदी ने कहा ये

इसके अलावा असित मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें असित मोदी बता रहे हैं, 'जो हो रहा है वो अच्छे के लिए हो रहा है. सोसायट का रेनोवेशन हो रहा है और अब सोसाटी नए रंग-रूप में दिखेगा.' ऐसा पहली बार नहीं है कि सोसायटी का रेनोवेशन हो रहा है. इससे पहले भी दो-तीन बार सोसायटी का रेनोवेशन हो चुका है.

Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

 

बता दें कि कुछ दिने पहले शो में दिखाया गया था कि सोसायटी में रेनोवेशन की बात चल रही है. सारे सोसाटी वाले इसके लिए पैसा भी इकट्ठा करते हैं. भिड़े ने सोसायटी के रेनोवेशन के लिए काम भी शुरू कर दिया है. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.