IMD Rain Alert: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और इसका असर उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के अलग-अलग राज्यों में देखने को मिल रहा है. दिल्ली-NCR में गुरुवार सुबह से ही बारिशहो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग ने दिल्ली में 9 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, 11 जुलाई तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रह सकता है. 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 9 से 14 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है. 9 से 12 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में भी कई स्थानों पर तेज बारिश होगी. पंजाब में 9 जुलाई, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 9-10 जुलाई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9-10 जुलाई के दौरान अच्छी बारिश होने के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 से 13 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.
उत्तराखंड और जम्मू के मौसम का हालउत्तराखंड में 10 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. जम्मू-कश्मीर में 9 से 12 जुलाई के दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी राजस्थान में 9 जुलाई और पूर्वी राजस्थान में 9-12 जुलाई के दौरान आंधी और बिजली गिरने का खतरा रहेगा.
UP-MP में कैसा रहेगा मौसम?पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 9-10 जुलाई और पूर्वी मध्य प्रदेश में 9-11 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है. 9 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और 9-10 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. विदर्भ में 9 और 13-14 जुलाई और छत्तीसगढ़ में 9 जुलाई और 13-14 जुलाई को अच्छी बारिश के आसार हैं. इन राज्यों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार, झारखंड और बंगाल में भी बारिशबिहार में 9 से 11 जुलाई और फिर 12 से 14 जुलाई तक कई इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है. झारखंड में 9-10 जुलाई और 12-14 जुलाई के दौरान बारिश होगी.पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 14 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. 9 जुलाई को यहां कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भी संभावना है.
ओडिशा में 9 से 14 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
मानसून की स्थितिमौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल बाड़मेर, जोधपुर, चूरू, भटिंडा होते हुए आगे बढ़ रही है. मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश, जलभराव, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.