शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में क्यों गए विक्की कौशल? दोनों के बीच क्या है रिलेशन? जानें
मोनिका गुप्ता July 09, 2026 09:12 AM

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर 'शैलेश लोढ़ा' की बेटी की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन में हुई. ये शादी ग्रैंड लेवल पर हुई. इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी पहुंचे. शादी में एक्टर विक्की कौशल भी नजर आए. विक्की कौशल की हर तरफ चर्चा है. विक्की पूरी शादी में शैलेश के साथ दिखे. वो शैलेश की पगड़ी ठीक करते नजर आए. उन्होंने स्वरा संग भी पोज दिए. उन्हें गले लगाकर शादी की बधाई दी. 

विक्की को शैलेश लोढ़ा के इतना करीब देख फैंस के मन ये सवाल आया कि आखिर विक्की और शैलेश के बीच क्या रिलेशन हैं तो आइए जानते हैं इसके बारे में.

शैलेश और विक्की कौशल कैसे एक-दूसरे को जानते हैं?
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल और शैलेश लोढ़ा के बीच बहुत पुरानी दोस्ती है. वो लोग सालों से एक-दूसरे को जानते हैं. 

बता दें कि जब विक्की कौशल के पिता एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल का कैंसर का ट्रीटमेंट चल रहा था तब उस मुश्किल फेज में शैलेश लोढ़ा उनसे लगातार मिलते थे और उन्होंने कौशल फैमिली को सपोर्ट किया.

तीसरी शादी नहीं करना चाहते थे आमिर खान, फिर गौरी स्प्रैट ने बदली थी सोच, एक्टर ने कहा था- 'वो मुझे मिली और...'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shailesh Lodha (@iamshaileshlodha)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shailesh Lodha (@iamshaileshlodha)

शैलेश ने जून महीने में सोशल मीडिया पर पोस्टकर विक्की कौशल को लेकर बात की थी. उन्होंने विक्की कौशल की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा था, 'विक्की कौशल को उनकी कड़ी मेहनत की वनजह से बहुत पॉपुलैरिटी मिली, उन्हें बहुत सक्सेस मिली. इतना सब पाकर भी वो जमीन से जुड़े हुए है. उनका बिहेवियर बिल्कुल नहीं बदला है. ये ही उन्हें अलग बनाता है. विक्की कौशल को बहुत सारा प्यार.' पोस्ट में शैलेश और विक्की साथ में पोज देते दिखे. इस पोस्ट पर विक्की ने रिएक्ट भी किया था और प्यार लुटाया.

Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें अब फिल्म 'लव एंड वॉर' में देखा जाएगा. इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.