आज के समय में हम शॉपिंग से लेकर, बैंकिंग, गेमिंग और एंटरटेनमेंट तक हर चीज के लिए अपने स्मार्टफोन का यूज करते हैं। यही कारण है कि हमारी पर्सनल और सेंसिटिव जानकारी हमारे फोन में सेव होती है। इसी वजह से आज कल साइबर हैकिंग के मामले भी काफी बढ़ गए हैं। अगर आपका स्मार्टफोन हैक हो जाए तो आपका सारा डेटा हैकर्स के पास जा सकता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपका फोन हैक हो जाए तो आपको कौनसे साइन दिखाई देंगे। इन्हे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
फोन हैक होने के साइन
इंडिकेटर लाइट ऑन होना- अधिकतर फोन में ऐसी इंडिकेटर लाइट होती हैं, जो कैमरा या माइक्रोफोन के यूज होने पर ऑटोमेटिकली ऑन हो जाती है। अगर आपके कैमरा या माइक्रोफोन यूज किए बिना भी ये लाइटें ऑन हो रही हैं तो इसका साफ मतलब है कि आपके कैमरा और माइक का एक्सेस किसी और के पास है।
बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होना- अगर फोन की बैटरी सामान्य दिनों की तुलना में अचानक से जल्दी डिस्चार्ज होने लगी है तो यह भी हैकिंग का संकेत हो सकता है. क्योंकि मालवेयर या कंटिन्यूस बैकग्राउंड एक्टिविटी के कारण बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है। इसलिए बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है।
कॉल्स और मैसेज- अगर फोन की आउटगोइंग कॉल हिस्ट्री में आपको ऐसे नंबर दिख रहे हैं जिन पर आपने कॉल नहीं किया है तो ये भी खतरे का संकेत है। इसी तरह अगर अचानक आपके फोन पर कॉल और मैसेज आने बिल्कुल बंद हो जाए तो समझ जाएं कि फोन नंबर कॉम्प्रोमाइज हो गया है.
अकाउंट्स लॉग-आउट हो जाना- हैकिंग के बाद हैकर्स सबसे पहले आपको आपके सारे अकाउंट से लॉग आउट कर देते हैं। इसके अलावा आपके पास पासवर्ड रिसेट की रिक्वेस्ट भी आ सकती है।
पॉप-अप्स आना- फोन में मालवेयर इंस्टॉल हो जाने पर फोन पर बार बार पॉप अप आ सकते हैं जिन पर क्लिक करने से आपको बचना चाहिए। अगर आपने इन पर क्लिक कर दिया तो ये आपको अनसिक्योर वेबपेज पर ले जाते हैं। इस से आपका डेटा भी लीक भी हो सकता है।
फोन हैक होने पर क्या करें?
अगर आपको लगे कि फोन हैक हो गया है तो तुरंत उस पर्सनल डेटा को हटा दें जो आपने फोन में सेव किया है।
अगर इंडिकेटर लाइट ऑन है तो फोन कैमरा और माइक को पूरी तरह कवर कर लें।
अपना डेटा ट्रांसफर होने से बचाने के लिए फोन को एयरप्लेन मोड पर डाल दें साथ ही इसे मोबाइल डेटा और वाईफाई से कनेक्ट ना करें।
मालवेयर स्कैनिंग के बाद अपने जरूरी डेटा का बैकअप लेना न भूलें.