DU Foreign Language Course: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडर ग्रेजुएट (UG) एडमिशन प्रोसेस 2026 अपने पीक पर है, जिसके तहत एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन व कोर्स काॅम्बिनेशन सिलेक्शन 11 जुलाई तक किया जा सकता है. इस बीच डीयूके विभिन्न काॅलेजों ने फाॅरेन लैंग्वेज में डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सों में एडमिशन का प्रोसेस भी शुरू कर दिया है. तो वहीं कई काॅलेजों ने आवेदन भी आमंत्रित कर दिए हैं. यानी डीयू से फॉरेन लैंग्वेज में डिप्लोमा व सर्टिफिकेट काेर्स करते हुए करियर को नई उड़ान दी जा सकती है.
आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि डीयू के कौन-कौन से कॉलेज कौन से फॉरेन लैंग्वेज में डिप्लोमा व सर्टिफिकेट संचालित करते हैं. आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी डिटेल्स के बारे में जानेंगे.
डीयू में फॉरेन लैंग्वेंज के कितने कोर्स?डीयू फाॅरेन लैंग्वेज में डिप्लोमा के साथ एडवांस्ड डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स कराता है, इसमें कुछ कोर्स पार्ट टाइम हैं तो कुछ फुट टाइम कोर्स की तरह संचालित होते हैं. डीयू के 32 काॅलेजों की तरफ से फॉरेन लैंग्वेज में डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किए जाते हैं. इसके साथ ही डीयू का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) भी फॉरेन लैंग्वेज में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स संचालित करता है. विस्तृत जानकारी DU की du.ac.in, oc.du.ac.in पर प्राप्त की जा सकती है.
इन कॉलेजों में फाॅरेन लैंग्वेज कोर्सडीयू के नाॅर्थ और साउथ कैंपस के काॅलेजों में फाॅरेन लैंग्वेज के डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं. आइए, जानते हैं कि कौन सा कॉलेज किस फॉरेन लैंग्वेज का कोर्स करवा रहा है.
किरोड़ीमल कॉलेज: जर्मन और जापानी में सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स
कालिंदी कॉलेज: फ्रेंच में सर्टिफिकेट कोर्स
हंसराज कॉलेज: जर्मन, फ्रेंच और स्पेनिश में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्स
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज: जर्मन, फ्रेंच और स्पेनिश में सर्टिफिकेट और स्पेनिश में डिप्लोमा कोर्स
लक्ष्मीबाई कॉलेज: फ्रेंच, जर्मन और स्पेनिश में सर्टिफिकेट
दौलत राम कॉलेज; फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश और इतालवी में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा काेर्स
केशव महाविद्यालय: फ्रेंच, जर्मन में सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स
मिरांडा हाउस: फ्रेंच, जर्मन, और स्पेनिश में सर्टिफिकेट कोर्स
सेंट स्टीफंस कॉलेज: फ्रेंच, स्पेनिश और जर्मन में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व एडवांस डिप्लोमा
माता सुंदरी कॉलेज: जर्मन, स्पेनिश और फ्रेंच में सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स
रामजस कॉलेज: जर्मन, फ्रेंच स्पेनिश में डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स, इतालवी में सर्टिफिकेट कोर्स
विवेकानंद कॉलेज: जर्मन में सर्टिफिकेट व डिप्लोमा काेर्स
आंंबेडकर कॉलेज: फ्रेंच में सर्टिफिकेट कोर्स
शिवाजी काॅलेज: जर्मन में सर्टिफिकेट कोर्स
श्यामलाल कॉलेज: जर्मन, फ्रेंच और स्पेनिश में सर्टिफिकेट व डिप्लोमा
श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज: जर्मन, फ्रेंच में सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स
गुरु नानक देव खालासा कॉलेज: फ्रेंच व जर्मन में सर्टिफिकेट कोर्स
सत्यवती कॉलेज; फ्रेंच, जर्मन में सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स
भारती कॉलेज: फ्रेंच, जर्मन में डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा व सर्टिफिकेट
लेडी श्रीराम कॉलेज: फ्रेंच में सर्टिफिकेट
आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज: फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिस में डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स
दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड काॅमर्स: फ्रेंच, जर्मन में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स
मैत्रीयी कॉलेज: फ्रेंच, स्पेनिस में सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स
गार्गी काॅलेज: जर्मन में सर्टिफिकेट कोर्स
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज: जर्मन में सर्टिफिकेट व डिप्लोमा, फ्रेंच व स्पेनिस में सर्टिफिकेट
जीसस एंड मैरी: फ्रेंच में सर्टिफिकेट
भारती कॉलेज: फ्रेंच, जर्मन सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स
कमला नेहरू कॉलेज: फ्रेंच में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा
SOL से फॉरेन लैंग्वेज में सर्टिफिकेट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारीडीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने विभिन्न फॉरेन लैंग्वेज में सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन देने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की हुई है, जिसके तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई है. अधिक जानकारी SOL की बेवसाइट से प्राप्त की जा सकती है.
कई कॉलेजों ने भी आवेदन आमंत्रित किएडीयू के कई कॉलेजों ने भी फॉरने लैंग्वेज में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. भारती काॅलेज ने इस संबंध में जानकारी बेवसाइट पर अपलोड कर दी है. तो वहीं डीयू के पियर्सन सेंटर्स फॉर रोमेंस एंड इंडो यूरोपियन स्टडीज में भी अंशकालीन भाषा पाठ्यक्रम किए जाते हैं, जहां कई फाॅरेन लैंग्वेज में डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा व सर्टिफिकेट उपलब्ध है. एडमिशन से जुड़ी डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त की जा सकती है.