Mesh Saptahik Rashifal (12 to 18 July 2026): जुलाई 2026 महीने का यह नया सप्ताह मेष राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक और प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. मेष राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.
पारिवारिक जीवन
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में घर और बाहर, दोनों जगह आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान घरेलू समस्याओं को लेकर आपका मन ज़रा ज़्यादा चिंतित रहेगा.
परिवार के किसी सदस्य की बात या किसी पुराने विवाद के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है. हालांकि धैर्य और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी. घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी. किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें और परिवार के साथ संवाद बनाए रखें.
करियर और व्यवसाय
सप्ताह के मध्य में घरेलू समस्याओं के चलते नौकरीपेशा तथा व्यवसाय से जुड़े लोगों के काम प्रभावित हो सकते हैं. इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में बाधा उत्पन्न करने के लिए षड्यंत्र रच सकते हैं. कार्यस्थल पर अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें. अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा. व्यापारियों को किसी नए निवेश या बड़े सौदे में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. पुराने ग्राहकों और सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना भविष्य में लाभ दिला सकता है. कार्यों के समय पर मनचाहे तरीके से पूरे न होने पर मन में असंतोष बना रह सकता है, लेकिन संयम बनाए रखने से सप्ताह के अंत तक कुछ परिस्थितियां अनुकूल होती दिखाई देंगी.
आर्थिक स्थिति
आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है. घर की आवश्यकताओं, स्वास्थ्य संबंधी खर्च या किसी आकस्मिक जरूरत के कारण बजट प्रभावित हो सकता है. इसलिए इस सप्ताह अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर धन का उपयोग करें. यदि आप किसी से उधार लेने या देने की सोच रहे हैं तो सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही निर्णय लें. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी पुराने रुके हुए भुगतान या धन की प्राप्ति से कुछ राहत मिलने की संभावना बन सकती है.
प्रेम, वैवाहिक जीवन
प्रेम संबंध और पारिवारिक सुखों की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए बातचीत के दौरान संयम रखें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत भी आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है. आत्मीय लोगों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के लिए पूरे सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें तथा किसी भी विवाद को बढ़ाने के बजाय शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास करें.
स्वास्थ
सप्ताह की शुरुआत में मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं. पर्याप्त आराम, संतुलित खान-पान और नियमित दिनचर्या अपनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा. मानसिक तनाव से बचने के लिए प्रतिदिन ध्यान, योग और प्राणायाम करें. इससे सप्ताह के अंत तक मानसिक संतुलन और पारिवारिक वातावरण दोनों बेहतर बने रहेंगे.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.