‘सोन परी’ एक फैंटसी शो था जो 2000 से लेकर 2006 तक चला . इसमें नजर आने वाली फ्रूटी खुराना यानी तन्वी हेगड़े न सिर्फ पूरी तरह से एक्टिंग से दूर हो चुकी हैं, बल्कि उनका न पूरा लुक बदल गया है. हालांकि वो भी अपने इस रोल को मिस करती हैं और सोशल मीडिया पर थ्रोबैक भी शेयर किए हैं.
तन्वी हेगड़े के नए लुक की बात करें तो वो ज्यादातर बॉयकट में दिखाई देती हैं. शो के बाद वो 2021 में मराठी फिल्म ‘अलिप्त’ में नजर आई थीं. फिलहाल अब वो एक फुल टाइम गेमर हैं और अक्सर अपनी गेम की दुनिया की झलक शेयर करती रहती हैं.
तन्वी हेगड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर तो अच्छी फैन फॉलोइंग रखती ही हैं. इसके अलावा वो अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं. जिसमें वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े व्लॉग शेयर करती हैं. इनके यूट्यूब चैनल पर 4K से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.
तन्वी हेगड़े अपने यूट्यूब के जरिए तो कमाई कर ही रही हैं. इसके अलावा गेमिंग से भी उनकी अर्निंग होती है. वो लाइव स्ट्रीम पर वीडियो गेम्स खेलती हैं. तन्वी अक्सर पर्सनल लाइफ से खूबसूरत मोमेंट्स की पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं.