Box Office: हॉलीवुड फिल्म 'एविल डेड बर्न' की भारत में अच्छी शुरुआत, ऑब्सेशन के बाद एक और हॉरर फिल्म की दस्तक
TV9 Bharatvarsh July 12, 2026 01:43 AM

Hollywood Movie Evil Dead Burn Box Office: साल 2026 में हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. भारत में भी ये फिल्में खूब पसंद की गईं. इनमें ऑब्सेशन फिल्म एक ज्यादा बढ़िया उदाहरण है. इस फिल्म ने दुनियाभर में तो अच्छा कलेक्शन किया ही साथ ही भारत में भी खूब मुनाफा कमाया. अब नई हॉरर फिल्म एविल डेड बर्न रिलीज हो गई है. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से मुकाबले के बीच अच्छी-खासी कमाई कर ली है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

कुछ समय पहले ही हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ऑब्सेशन ने खूब वाहवाही बटोरी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया वहीं दूसरी तरफ पेड प्रिव्यू से इस फिल्म ने 75 लाख का बिजनेस किया था. अब फिल्म को शुक्रवार के दिन अच्छी शुरुआत मिल चुकी है. जरूर ही ये फिल्म शनिवार और रविवार को बेहतर कलेक्शन कर के दिखाएगी. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले महीने में 15 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर के दिखा सकती है.

कितना हुआ एविल डेड बर्न का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

एविल डेड बर्न फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने भारत में तो 4 करोड़ कमाए हैं. वहीं दुनियाभर में इस फिल्म ने 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. एविल डेड बर्न फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों से ये तो साफ है कि ये फिल्म भारत से अच्छी मार्केट कैप्चर कर ले जा रही है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म अपने ऑलटाइम रन में 40 करोड़ तक कमा सकती है.

ये भी पढ़ें- ग्राम चिकित्सालय की एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने रचाई शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

ऑब्सेशन ने कितने कमा लिए?

साल 2026 में ऑब्सेशन फिल्म सबसे सफल मूवी रही है. इस फिल्म ने दुनियाभर में रिपोर्ट्स के मुताबिक 3300 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर के दिखा दिया. वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो इस फिल्म ने वो कमाल कर दिखाया जो अब तक आधे साल में कोई भी फिल्म नहीं कर सकी थी. फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है और ये साल 2026 की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. वहीं भारत में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली साल 2026 की पहली फिल्म बन गई है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.