New Delhi, 12 जुलाई . उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में Police ने पांच नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है. आरोप है कि सभी लड़कों ने Thursday को गलती से कीचड़ उछलने के बाद 34 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से हत्या कर दी थी.
दिल्ली Police के अधिकारियों ने बताया कि cctv फुटेज की जांच और स्थानीय आधार पर जुटाई गई जानकारी के बाद सभी पांच नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया. उनसे वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है.
Police के अनुसार, पीड़ित बंसी लाल पुरानी दिल्ली की लाला लाजपत राय मार्केट में एक cctv की दुकान पर काम करते थे. वे अशोक विहार इलाके में केशव पुरम की तरफ प्रेम बारी पुल के पास बेहोश हालत में मिले. उनके सीने, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के कई घाव थे. उन्हें तुरंत दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया.
Police ने बताया कि नहर के पास वाली जगह पर कीचड़ जमा था और लोग अक्सर वहां खुले में शौच के लिए जाते थे. बंसी लाल भी शौच के लिए उसी कीचड़ वाली जगह से गुजर रहे थे, तभी लड़कों के साथ उनकी कहासुनी हो गई और मामला जल्द ही हिंसक हो गया.
झगड़े के दौरान एक नाबालिग ने कथित तौर पर चाकू निकाला और बंसी लाल पर कई बार वार किए. आरोप है कि बाकी लड़कों ने भी हमले में उसका साथ दिया. इसके बाद सभी लड़के मौके से भाग गए.
पीड़ित परिवार की शिकायत पर Police ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की. जल्द cctv और स्थानीय आधार पर मिली जानकारी से Police को आरोपी लड़कों के बारे में पता चला. इसके बाद कार्रवाई करते हुए Police ने सभी को एक-एक कर हिरासत में ले लिया. फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
–
डीसीएच/