Greater Noida News:ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसाइटियों में रहने वाले लोगों के लिए यह खबर बेहद चौंकाने वाली है. अगर आपकी सोसाइटी के बाहर कोई कैब ड्राइवर लंबे समय तक खड़ा दिखाई दे रहा है तो सतर्क हो जाए. वह केवल सवारी का इंतजार कर रहा हो यह जरूरी नहीं है. दरअसल, नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके सदस्य कैब चालक बनाकर पहले सोसाइटियों की रेकी किया करते थे और फिर मौका मिलते ही घरों में घुसकर चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इस गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पॉश सोसाइटियों के बाहर कैब लेकर खड़े रहते थे और आने जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखते थे. यह पता लगते थे कि घर में कब लोग आते जाते हैं जब उन्हें लगता कि घर में वारदात करना आसान है, तब वह घर में घुसकर महिलाओं को चाकू की नोक पर बंधक बनाते और नगदी में जेवरात लूटकर फरार हो जाते थे.
मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तारसेंट्रल जोन के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सूरजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी. पैरामाउंट गोल फॉरेस्ट सोसाइटी में हुई लूट में शामिल बदमाश तिलपता गोल चक्कर के पास से गुजरने वाले हैं. पुलिस ने जब उनकी घेराबंदी की तो आरोपी घबरा गए और पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जबकि दो अन्य बदमाशों कॉम्बिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार तमंचे वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और लुटे गए जेवरात नगदी समेत अन्य कीमती सामान बरामद किया है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह पहले कैब चालक बनाकर सोसाइटी के बाहर रेकी करते थे, फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देते थे. गिरफ्तार आरोपी सभी कासगंज जिले के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं.
जांच में जुटी पुलिसएडीसीबी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने यह भी बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैय. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गिरोह के सदस्य नोएडा और आसपास के इलाकों में कितनी और अन्य वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. उनके साथ कितने और लोग शामिल हैं. पुलिस अब इस मामले की और गहनता से जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्तियों या गाड़ियों को लंबे समय तक बिना किसी वजह खड़े हुए देखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसी घटनाओं को समय रहते रोका जा सके.