Swapna Shastra: सपने में बाल कटवाना किस बात का संकेत है? जानिए शुभ या अशुभ
TV9 Bharatvarsh July 13, 2026 01:43 PM

Hair Cutting Dream Meaning: रात में सोते समय देखे गए सपने केवल कल्पना नहीं होते, बल्कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं. कई बार हम कुछ ऐसे अजीब सपने देखते हैं जो जागने के बाद भी हमारे दिमाग में घूमते रहते हैं. ऐसा ही एक सपना है सपने में अपने बाल कटते हुए देखना. अक्सर लोग इस सपने को देखकर डर जाते हैं कि कहीं कुछ बुरा तो नहीं होने वाला. आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बाल कटवाना शुभ होता है या अशुभ, और इसके अलग-अलग स्थितियों में क्या मायने होते हैं

सपने में अपने बाल कटवाना

यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद अपने बाल कटवाते हुए देखता है, तोस्वप्न शास्त्र के अनुसार यह जीवन में किसी बड़े बदलाव का संकेत माना जाता है. यह बदलाव नौकरी, कारोबार, रिश्तों या जीवनशैली से जुड़ा हो सकता है. कई बार यह सपना पुरानी परेशानियों से बाहर निकलकर नई शुरुआत का भी संकेत देता है.

जबरदस्ती बाल कटते हुए देखना

अगर सपने में कोई व्यक्ति आपकी इच्छा के बिना आपके बाल काट रहा है, तो इसे शुभ नहीं माना जाता. ऐसी मान्यता है कि यह सपना किसी बात को लेकर तनाव, आत्मविश्वास में कमी या किसी व्यक्ति के कारण होने वाली परेशानी की ओर इशारा कर सकता है. ऐसे समय में जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है.

किसी और के बाल कटते देखना

यदि सपने में किसी दूसरे व्यक्ति के बाल कटते हुए दिखाई दें, तो यह आपके आसपास होने वाले बदलावों का संकेत माना जाता है. यह किसी रिश्ते, परिवार या कार्यक्षेत्र में बदलाव की ओर इशारा कर सकता है. इसका अर्थ हमेशा नकारात्मक नहीं होता.

लंबे बाल कटवाना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, लंबे बाल कटवाने का सपना कई बार पुरानी जिम्मेदारियों या मानसिक बोझ से राहत मिलने का संकेत देता है. यदि लंबे समय से कोई समस्या चल रही हो, तो उसके समाप्त होने की संभावना भी मानी जाती है.

छोटे बाल कटवाना

यदि सपने में बाल थोड़े-थोड़े कटते हुए दिखाई दें, तो यह जीवन में छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत हो सकता है. आने वाले समय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या किसी नए अवसर की शुरुआत हो सकती है.

बाल कटवाने के बाद खुश दिखना

यदि सपने में बाल कटवाने के बाद आप खुद को खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं, तो यह शुभ संकेत माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सफलता, आत्मविश्वास में वृद्धि और सकारात्मक बदलाव का संकेत हो सकता है.

बाल कटवाने के बाद दुखी होना

अगर सपने में बाल कटने के बाद आपको दुख, पछतावा या चिंता महसूस होती है, तो यह किसी अवसर के छूट जाने, मानसिक तनाव या भविष्य को लेकर चिंता का संकेत माना जाता है. ऐसे समय में धैर्य और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है.

क्या हर सपना सच होता है?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना भविष्य का संकेत नहीं होता. कई सपने दिनभर की गतिविधियों, मानसिक स्थिति और मन में चल रहे विचारों का भी परिणाम भी हो सकते हैं. इसलिए इसे केवल एक मान्यता के रूप में ही देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: सपने में खुद को आरती या पूजा करते देखने का क्या है मतलब? समझिए ये खास इशारा!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.