Tiger Shroff Shanaya Kapoor New Movie: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अहमद खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. अक्षय कुमार की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने दुनिया भर में 180 करोड़ का कारोबार कर लिया है. लेकिन इस फिल्म के बाद अहमद खान रुकने वाले नहीं हैं. डायरेक्टर फिलहाल तीन बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जो अभी प्री-प्रोडक्शन में हैं. इनमें से एक फिल्म टाइगर श्रॉफ की भी है, जिसमें शनाया कपूर फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी. अहमद खान ने टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर की फिल्म को कंफर्म करते हुए बताया कि ये एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म होगी.
टाइगर श्रॉफ इन दिनों ‘लग जा गले’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. इसी बीच उनकी नई फिल्म कंफर्म हो गई है. अहमद खान ने इस फिल्म पर मुहर लगाते हुए कहा कि वो टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर स्टारर फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी बाकी कास्ट को फाइनल करना अभी बाकी है. इसके साथ ही, अहमद खान ने 33 एक्टर्स वाली अपनी अगली मल्टी-स्टारर फिल्म पर भी अपडेट दिया.
अहमद खान की नई फिल्मएक हालिया बातचीत में अहमद खान ने टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर की अपकमिंग फिल्म को कंफर्म करते हुए कहा, “हां, वो फिल्म पाइपलाइन में है और ये डेफिनेटली बन रही है. हमने पहले ही फोटोशूट कर लिया है. बस बाकी कलाकारों को फाइनल करना बाकी है. ये एक मल्टी-स्टारर फिल्म होगी. इसका प्रोडक्शन बहुत जल्द शुरू हो जाएगा.”
यह भी पढ़ें – टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म में रकुल प्रीत सिंह की एंट्री, ये एक्ट्रेस भी होगी साथ, कब शुरू होगी शूटिंग?
अहमद खान की मल्टीस्टारर मूवीटाइगर-शनाया की इस फिल्म के अलावा, अहमद खान खुलासा किया कि वो ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी एक और मल्टी-स्टारर फिल्म पर भी काम कर रहे हैं. डायरेक्टर ने कहा, “एक और मल्टी-स्टारर फिल्म है जो मैं कर रहा हूं. इसमें वेलकम टू द जंगल की तरह 34 से भी कम कलाकार होंगे. इस बार हमारे पास 33 कलाकार होंगे. ये एक बड़ी फिल्म होगी बजट के मामले में नहीं, बल्कि इसके साइज के मामले में.”
यह भी पढ़ें – KILL में खून खराबा करने वाले लक्ष्य से भिड़ेंगे टाइगर श्रॉफ, करण जौहर की लग जा गले की रिलीज डेट का ऐलान
बेटा करेगा बॉलीवुड में डेब्यूअहमद खान कुछ वक्त बाद एक और नई फिल्म पर काम शुरू करेंगे, जिसमें उनके बेटे अजान खान डेब्यू करेंगे. अहमद खुद इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे और इसे एक रोमांटिक रिवेंज ड्रामा बताया जा रहा है. फिलहाल, अजान इसके लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रेनिंग और डांस सेशन कर रहे हैं. इस फिल्म के बारे में अहमद खान ने कहा, “मैं एक महीने का ब्रेक ले रहा हूं. मैं अपने बड़े बेटे अजान को लॉन्च करूंगा. वो 25 साल का है. मैं ऐसा पेरेंट नहीं हूं जो सोचता हो कि मेरा बच्चा सुपरस्टार बन जाएगा. मैं एक बहुत सख्त टीचर हूं क्योंकि मैं एक डांस गुरु रहा हूं और मैंने पहले भी कई एक्टर्स को लॉन्च किया है. इसलिए अजान के मामले में भी मैं वही तरीका अपना रहा हूं.”