
Mumbai , 14 जुलाई . साउथ सिनेमा की जानी-मानी Actress भावना मेनन ने Tuesday को फैंस को जानकारी दी कि वे सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही सक्रिय हैं.
Actress ने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए लिखा, “मेरा फेसबुक पर कोई अकाउंट नहीं है. मैं सिर्फ इंस्टाग्राम पर भावना मेनन नाम से हूं. अगर आपको मेरे नाम से किसी और social media प्रोफाइल दिखाई दे, तो वह मेरी नहीं है. धन्यवाद.”
बता दें कि Actress भावना मेनन का फेसबुक पर कोई आधिकारिक या असली अकाउंट नहीं है. उनके नाम पर फेसबुक पर जितने भी पेज या ग्रुप दिखते हैं, वे सभी उनके प्रशंसकों द्वारा बनाए गए हैं. एक्ट्रेस की सफाई को कई लोगों ने पसंद किया. इसे पसंद करने वालों में एक्ट्रेस मंजू वारियर भी शामिल थीं.
भावना मेनन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं. मनोरंजन की दुनिया में उन्होंने 11वीं क्लास में रखा था. उन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में फिल्म ‘नाम्मल’ से डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था. इसके बाद भावना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बहुत जल्द मलयालम सिनेमा में अपना स्थान बना लिया.
भावना मेनन ने ‘बस कंडक्टर’, ‘किसान’, ‘चेस’, ‘दीपावली’, ‘कोडल नगर’, ‘छोटा Mumbai ’, ‘आर्या’, ‘रामेश्वरम’, ‘हीरो’, ‘लॉलीपॉप’, ‘रॉबिनहुड’, ‘जैकी’, ‘हैप्पी हसबैंड’, ‘विंटर’, ‘द मेट्रो’, ‘डॉक्टर लव’, ‘रोमियो’, ‘ओरु’, और ‘टोपीवाला’ सहित कई फिल्मों में काम किया.
भावना ने अपनी एक दशक लंबी अभिनय यात्रा में दो बार केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड और एक बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है. इसके अलावा, उन्होंने कई अन्य अवॉर्ड्स भी जीते. भावना की गिनती उन एक्ट्रेसेस में होती है, जिन्होंने साउथ की फिल्मों के तकरीबन सभी हीरो के साथ काम किया.
Actress हाल ही में फिल्म ‘एनोमी : द इक्वेशन ऑफ डेथ” में नजर आई थीं. यह एक भारतीय मलयालम क्राइम थ्रिलर और साइंस-फिक्शन फिल्म है. इस फिल्म में Actress भावना मेनन (भावना जारा फिलिप की भूमिका में) और Actor रहमान मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को रियास मराठ ने लिखा और निर्देशित किया है.
–
एनएस/पीएम