Imtiaz Ali ने की थी प्रीति से शादी, अब बेटी इदा का कृष अग्रवाल पर आया दिल, कर ली सगाई
TV9 Bharatvarsh July 14, 2026 06:43 PM

Imtiaz Ali Daughter: फिल्ममेकर इम्तियाज अली के घर इस वक्त जश्न का माहौल है और वजह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई है.उनकी बेटी इदा अली ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है. हाल में वो लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर चुकी हैं. बर्फ और पहाड़ों के बीचों-बीच इदा और कृष की तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं. उनके बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल ने उन्हें नॉर्वे की हसीन वादियों के बीच प्रपोज किया था. जहां वो घुटनों के बल बैठकर उन्हें सगाई की अंगूठी पहनाते हुए नजर आए. इस फैसले से पिता इम्तियाज अली भी काफी खुश हैं और वो दोनों बच्चों को बधाई देते भी दिखाई दिए. पर क्या आप जानते हैं इदा अली की भी कुछ पिता की तरह लव स्टोरी रही है. वो भी दूसरे धर्म में ही शादी करेंगी, अभी 26 साल की हैं और फाइनली सगाई कर चुकी हैं.

इम्तियाज अलीकी लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही है. साल 1995 में गर्लफ्रेंड प्रीति से शादी की थी. कहा जाता है कि दूसरे धर्म में शादी करने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, पर उन्होंने अपने प्यार को नाम दिया. दोनों की इस शादी से एक बेटी हैं, जिनका नाम इदा है. अब इदा 26 साल की हैं और खुद भी बॉयफ्रेंड से सगाई कर चुकी हैं. बताते चलें कि इम्तियाज अली 2012 में ही पत्नी प्रीति से अलग हो चुके हैं, दोनों का तलाक हो गया था. दरअसल उसके बाद उनका नाम ऑस्ट्रेलियन सेलिब्रिटी शेफ सारा टॉड से भी जुड़ा था.

शादी टूटने के बाद भी रहे अच्छे रिश्ते

दरअसल इम्तियाज अली ने भी दूसरे धर्म में ही शादी की थी, पर 2012 में उनका पत्नी से तलाक हो गया था. खैर, तलाक के बाद भी एक्स वाइफ प्रीति के साथ रिश्ते अच्छ रहे हैं. यहां तक खबरें आईं हैं कि अलग होने के बाद भी एक ही छत के नीचे रहते थे. कोविड के वक्त दोनों एक ही घर रह रहे थे, यहां तक कि उन्होंने अपनी बेटी इदा को भी अमेरिका से वापस अपने पास बुला लिया था.

Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুন

Ida Ali (@idaali11) -এর দ্বারা একটি পোস্ট শেয়ার করা হয়েছে

इदा का सगाई वाला पोस्ट

उधर इदा अली के बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल भी दूसरे धर्म से हैं और वो ग्लैमर वर्ल्ड से नहीं हैं. वो अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं. सगाई के बाद जहां हर कोई उनके बारे में जानना चाहता था, तो इदा की तस्वीरों से पता लगा कि वो उन्हें सोशल मीडिया पर टैग नहीं करती. चर्चा है कि कॉलेज के दिनों से ही दोनों साथ में हैं. इम्तियाज की बेटी के व्लॉग्स में कई बार नजर आ चुके हैं. यहां तक कि दोनों ने साथ ही पढ़ाई भी की है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.