Spain beat France in FIFA World Cup 2026 Semifinal: स्पेन ने फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है. डलास स्टेडियम में खेले सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया. स्पेन की टीम 16 साल बाद फाइनल में पहुंची है. वहीं 40 साल में पहली बार फ्रांस को सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस पर स्पेन की जीत के साथ ही लैमिन यमाल ने नॉक आउट मुकाबलों में एम्बाप्पे के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड भी बरकरार रखा है.
स्पेन का फ्रांस पर दिखा दबदबाफीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस के खिलाफ शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा. फिर चाहे बात गेंद पर अपनी पकड़ को बनाए रखने की हो या फिर ज्यादा से ज्यादा पासेज की, हर मामले में स्पेन की टीम फ्रांस से आगे दिखी. फ्रांस ने गेंद को स्पेन के मुकाबले टारगेट पर भले ही ज्यादा हिट किया पर वो उसे गोल में नहीं तब्दील कर पाए.
स्पेन ने फ्रांस के खिलाफ कैसे दागे 2 गोल?स्पेन ने मुकाबले के दोनों हाफ में एक-एक गोल किए. उसने पहला गोल पहले हाफ के 22वें मिनट में किया. स्पेन के लिए ये गोल माइकल ओयरजबई ने किया. ये इस वर्ल्ड कप में माइकल ओयरजबई का पांचवां गोल रहा. इस गोल के साथ पहले हाफ में स्पेन की 1-0 की बढ़त बरकरार रही. इसके बाद दूसरा हाफ शुरू होने के 13 मिनट बाद ही स्पेन ने फ्रांस के गोलपोस्ट पर अपना दूसरा गोल किया.स्पेन के लिए ये गोल मैच के 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने किया.
40 साल बाद हुआ ऐसाफीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस को 40 साल बाद हार का सामना करना पड़ा. आखिरी बार उसे 1986 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार मिली थी. तब जर्मनी ने उसे 2-0 से हराया था. वहीं स्पेन ने 16 साल बाद फाइनल का टिकट कटाया है. ने 2010 में आखिरी बार स्पेन की टीम जब फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी तब उसने खिताब भी जीता था.