कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर सुखबीर बादल का भगवंत मान सरकार पर हमला
Indias News Hindi July 16, 2026 04:42 AM

चंडीगढ़, 15 जुलाई . शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने खन्ना में कर्मचारियों और मजदूरों पर हुई Police कार्रवाई को लेकर पंजाब Government और Chief Minister भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

सुखबीर सिंह बादल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए Chief Minister भगवंत मान की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्वक ‘सतनाम वाहेगुरु’ का जाप कर रहे कर्मचारियों और मजदूरों पर Police द्वारा लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया गया.

उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी संविदा पर कार्यरत कर्मचारी और गरीब मजदूर थे, जो केवल अपनी बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग कर रहे थे. उनके अनुसार, यह घटना उस समय हुई, जब प्रदर्शनकारी खन्ना में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध के आवास के बाहर अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए थे.

अकाली दल प्रमुख ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराने का अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government जनता की आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है. उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के बजाय ‘डंडा-तंत्र’ करार दिया.

सुखबीर बादल ने कहा कि किसी भी Government को जनता की आवाज को बलपूर्वक दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब Government कर्मचारियों और श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है.

शिरोमणि अकाली दल की ओर से उन्होंने कर्मचारियों और मजदूरों के समर्थन का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि यदि वर्ष 2027 में शिरोमणि अकाली दल की Government बनती है, तो उनकी लंबित मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.

एससीएच/एबीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.