Delhi University Placement 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए रोजगार का अच्छा मौका आया है. यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने दो अलग-अलग भर्ती अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह अवसर 19 एम एकेडमी और PlanetSpark में बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े पदों के लिए हैं. चयनित उम्मीदवारों को इंटर्नशिप, अच्छी सैलरी, इंसेंटिव और बेहतर करियर ग्रोथ का मौका मिलेगा. दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की गई है. नियमित ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी प्रोग्राम में पढ़ रहे छात्र, साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
19एम अकेडमी में वर्क फ्रॉम होम इंटर्नशिप
सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट पद के लिए आवेदन मांगे हैं. यह 6 महीने की ट्रेनिंग आधारित वर्क फ्रॉम होम इंटर्नशिप होगी. बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिलने का अवसर भी दिया जाएगा. इंटर्नशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रतिमाह तय पेमेंट मिलेगा. इसके अलावा प्रदर्शन के आधार पर 10,000 प्रतिमाह तक इंसेंटिव भी दिया जाएगा. पीपीओ मिलने के बाद उम्मीदवारों का वार्षिक पैकेज 4 लाख से 6 लाख रुपये तक हो सकता है.
इंटर्नशिप में क्या होगा काम?
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को संभावित छात्रों से कांटेक्ट करना होगा. उनकी पढ़ाई से जुड़ी जरूरत को समझना होगा और 19 एम एकेडमी के प्रोग्राम की जानकारी देनी होगी. साथ ही एडमिशन प्रक्रिया में छात्रों की मदद करना, नियमित फॉलो अप करना और तय टारगेट पूरा करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी.
PlanetSpark में फुल टाइम नौकरी का मौका
सीपीसी ने PlanetSpark में बिजनेस डेवलपमेंट काउंसलर पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह फुल टाइम जॉब होगी, जिसकी पोस्टिंग गुरुग्राम में रहेगी. इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के नियमित ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी छात्र आवेदन कर सकते हैं.
सैलरी और करियर ग्रोथ
ट्रेनिंग के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 21,428 रुपये प्रतिमाह और इंसेंटिव दिए जाएंगे. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 4.1 लाख रुपये वार्षिक फिक्स्ड सैलरी के साथ 2.4 लाख रुपये तक वेरिएबल पे मिलेगा. वहीं अंतर्राष्ट्रीय भूमिका मिलने पर 4.8 लाख रुपये वार्षिक फिक्स्ड सैलरी और 2.4 लाख रुपये तक वेरिएबल पे दिया जाएगा.
जिम्मेदारियां और लास्ट डेट
इस भूमिका में उम्मीदवारों को छात्रों और पेरेंट्स को PlanetSpark के कम्युनिकेशन स्किल्स प्रोग्राम के बारे में जानकारी देनी होगी. साथ ही उनकी जरूरत के अनुसार उपयुक्त कोर्स सुझाना और एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने तक मार्गदर्शन करना होगा. इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से उपलब्ध कराए गए रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. दोनों अवसरों के लिए आवेदन तिथि 22 जुलाई रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं.
MSME सेक्टर में करियर का सुनहरा अवसर, ICAI के Corporate Mitra प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू