Travel Tips: बॉलीवुड फिल्मों की वजह से फेमस हुई ये जगह, आज हैं फेमस टूरिस्ट स्पॉट
Rajasthankhabre Hindi July 16, 2026 07:42 PM

इंटरेनट डेस्क। वैसे तो देश में घूमने की जगहों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ जगहें बॉलीवुड फिल्मों की वजह से सामने आई और फिर लोगों के घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक बन गई। आज ऐसी कई जगहें हैं जिन्हें पहले कोई नहीं जानता था, बाद में वो सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन गए। 

हिमाचल प्रदेश का रोहतांग 
जब वी मेट का ‘ये इश्क हाय’ आज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने की शूटिंग हिमाचल के रोहतांग में हुई थी, इसमें एक सीन था जब करीना कपूर और शाहिद कपूर दोनों ही बर्फीली वादियों से होकर गुजर रहे थे। आज लोग यहां घूमने के लिए जाते है।  

लद्दाख की पैंगोंग लेक
अगर आपने ‘थ्री इडियट्स’ का क्लाइमैक्स देखा होगा तो आपको याद होगा, उसकी शूटिंग किसी लेक के पास हुई थी। वह लद्दाख की पैंगोंग लेक थी, जो फिल्म के बाद आज लद्दाख के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। इसके अलावा, शाहरुख खान की दो फिल्मों ‘जब तक है जान’ और ‘दिल से’ की भी शूटिंग यहीं हुई थी।

pc- etv bharat
 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.