एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक
मोनिका गुप्ता July 17, 2026 06:12 AM

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों शो 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं. इस शो से शिवांगी चर्चा में हैं. शिवांगी जोशी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं. उनकी एक्टिंग को पसंद किया जाता है. वहीं उनके शोज भी चर्चा में रहते हैं. शिवांगी को शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से नाम मिला था. इस शो में वो नायरा क रोल में थीं.

हालांकि, शिवांगी के लिए ये जर्नी इतनी आसान नहीं रही है. उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया है. इंडस्ट्री में स्टैब्लिश होने से पहले उन्होंने बहुत रिजेक्शन झेले.

'बंटवारा 1947' से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल उड़ाएंगे गर्दे, प्रमोशन के लिए 12 शहरों में पहुंचेगी टीम

शिवांगी जोशी को मिला रिजेक्शन
ई-टाइम्स से एक पुराने इंटरव्यू में शिवांगी जोशी ने रिजेक्शन को लेकर बात की थी. शिवांगी ने बताया था कि उन्हें पहला शो मिलने से पहले बहुत रिजेक्शन मिले थे. शिवांगी ने लगभग 1 साल तक इंडस्ट्री में रिजेक्शन झेला. 

सेट पर सीनियर्स ने उड़ाया मजाक

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

इसके अलावा शिवांगी का सेट पर मजाक भी उड़ाया गया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पहले शो के सेट पर सीनियर्स उनका मजाक उड़ाते थे. एक्ट्रेस ने कहा, 'सीनियर कहते थे कि पता नहीं कहां से ले आते हैं. सिर्फ शक्ल देख के ले आते हैं, एक्टिंग तो आती नहीं. हमारा टाइम्स बर्बाद हो रहा है.'

अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की लिंकअप की खबरें पढ़ भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- बकवास बंद करो

शिवांगी के शोज की बात करें तो वो सबसे पहले शो 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' में नजर आई थी. इसके बाद उन्होंने 'परवरिश- कुछ खट्टी कुछ मीठी' में एपिसोडिक रोल किया था. फिर वो 'बेइंतहा' में दिखीं. उन्होंने 'बेगुसराय', 'ये है आशिकी', 'प्यार तूने क्या किया', 'बालिका वधू 2', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 2', 'बेकाबू', 'बरसातें' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे शोज में नजर आईं. पिछली बार वो शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में ही दिखी थीं. इस शो में वो हर्षद चोपड़ा के अपोजिट रोल में थीं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.