एडवेंचर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया है. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख जैसे स्टार्स फिल्म में अहम रोल में दिखे हैं. वहीं संजीदा शेख और अंजलि आनंद फिल्म में फीमेल लीड रोल में हैं.
फैंस ने फिल्म को पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अभी तक 120 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी हैं. लेकिन फिर भी फिल्म अभी तक हिट नहीं हो पाई है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और फिल्म ने 22.50 करोड़ कमाए. तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला. फिल्म ने 28.50 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ कमाए. छठे दिन फिल्म का कलेक्शन 6.75 करोड़ हुआ.
फिल्म ने नेट 90 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ग्रॉस 107.41 करोड़ कमाए. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 17.25 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 124.66 करोड़ का कलेक्शन किया.
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक
कब होगी फिल्म हिट?
बता दें कि फिल्म का बजट 150 करोड़ है. फिल्म अभी तक बजट भी रिकवर नहीं कर पाई है. जब फिल्म इंवेस्टमेंट रिकवर कर लेती है और कुछ प्रॉफिट कमा लेती है तो वो प्लस में आ जाती है. वहीं सिर्फ इंवेस्टमेंट रिकवर करने पर फिल्म एवरेज रहती है. फिल्म को हिट होने के लिए इंवेस्टमेंट का डबल कमाना होता है.
अभी फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हुए हैं. फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिला है. देखना होगा कि आने वाले समय में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और फिल्म हिट हो पाएगी या नहीं.
'बंटवारा 1947' से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल उड़ाएंगे गर्दे, प्रमोशन के लिए 12 शहरों में पहुंचेगी टीम