पुराना हुआ OTP का जमाना, यहां समझें क्या है Vodafone का Number Verify 2.0?
TV9 Bharatvarsh July 17, 2026 12:43 PM

रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, अकाउंट रिकवरी और ट्रांज़ैक्शन कन्फर्मेशन के लिए सबसे ज्यादा मोबाइल नंबर का इस्तेमाल होता है. अकाउंट लॉग-इन करना हो तो भी ओटीपी आता है लेकिन अब Vodafone वेरिफिकेशन के इस तरीके को बदलने के लिए तकनीक को एक कदम आगे ले गई है. Vodafone ने हाल ही में Number Verify 2.0 को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया है, इस तकनीक के आने से अब ओटीपी का झंझट खत्म हो जाएगा.

कैसे काम करती है तकनीक

नंबर वेरिफाई 2.0 तकनीक बिना वन-टाइम पासकोड (OTP) के यूज़र का मोबाइल फोन नंबर को वेरिफाई करने का एक आसान, ज्यादा सुरक्षित और आसान तरीका देती है. यह मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल कर वेरिफाई करती है कि यूजर का फोन नंबर ऐप और वेब दोनों पर SIM और डिवाइस से जुड़ा है या नहीं? यह एक्सपीरियंस काफी आसान है, यूज़र को सहमति देनी होती है और फिर उनका फोन नंबर तुरंत सर्विस प्रोवाइडर, जैसे बैंक या रिटेलर के साथ शेयर कर दिया जाता है.

मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, अकाउंट रिकवरी और ट्रांज़ैक्शन कन्फर्मेशन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, फिर भी इंडस्ट्री का डिफॉल्ट वेरिफ़िकेशन तरीका मॉडर्न फ्रॉड के खतरों या यूज़र की उम्मीदों के साथ तालमेल नहीं बिठा पाया है.

एसएमएस ओटीपी केवल यह पुष्टि करता है कि किसी ने मोबाइल नंबर पर भेजा गया कोड दर्ज किया है. यह साबित नहीं करता है कि ओटीपी के लिए रिक्वेस्ट ग्राहक द्वारा किया गया है या फिर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा. इससे व्यवसायों और उपभोक्ताओं को फिशिंग, सोशल इंजीनियरिंग का सामना करना पड़ता है, जहां ऑटोमैटेड बॉट बड़ी मात्रा में ओटीपी रिक्वेस्ट अको ट्रिगर करते हैं.

क्या है API डायरेक्टर का कहना?

वोडाफोन में नेटवर्क APIs की डायरेक्टर जोहाना वुड का कहना है कि SMS पर OTP वाला सिस्टम एक दशक से ज्यादा समय से डिफ़ॉल्ट रहा है, लेकिन इसे आज के खतरे वाले माहौल के लिए कभी नहीं बनाया गया था. नंबर वेरिफाई 2.0 इसे बदल देता है, डेवलपर्स को फोन नंबर वेरिफाई करने का एक ऐसा तरीका देता है जो यूज़र के लिए तेज, सुरक्षित और आसान है.

कहां लॉन्च हुई ये तकनीक: वोडाफोन की ये नई तकनीक अभी जर्मनी, नीदरलैंड्स और UK में लॉन्च की गई है. नंबर वेरिफाई 2.0 अब उपलब्ध है, जो सबसे पहले एंड्रॉयड डिवाइस पर रोल आउट हो रहा है.

ये भी पढ़ें- बंद हुआ ₹549 वाला Airtel Plan, अब खर्च करने होंगे आपको इतने पैसे

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.