शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले ज्यादातर लोग कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि) की ताकत के बारे में जानते हैं. समय के साथ निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी रिटर्न कमाने लगता है, जिससे आपकी संपत्ति तेजी से बढ़ती है. लेकिन निवेश की दुनिया के दिग्गज और ‘फादर ऑफ इंडेक्सिंग’ जॉन सी. बोगल का मानना था कि सिर्फ रिटर्न की कंपाउंडिंग को समझना ही काफी नहीं है. निवेशकों को कंपाउंडिंग कॉस्ट (Compounding Costs) यानी निवेश पर लगने वाले खर्चों के असर को भी समझना चाहिए, क्योंकि यही छोटी-छोटी लागतें लंबे समय में आपकी कमाई को काफी कम कर सकती हैं.
छोटे खर्च, लेकिन बड़ा असरहर निवेश के साथ कुछ न कुछ खर्च जुड़ा होता है. जैसे म्यूचुअल फंड का एक्सपेंस रेशियो, ब्रोकरेज चार्ज, ट्रांजैक्शन फीस या बार-बार खरीद-बिक्री करने की लागत. शुरुआत में ये खर्च बहुत छोटे लगते हैं, लेकिन जब निवेश 15-20 साल तक चलता है तो यही लागत कंपाउंड होकर बड़ा असर डालती है.
उदाहरण के लिए, अगर दो निवेशकों को समान रिटर्न मिलता है, लेकिन एक निवेशक के फंड का एक्सपेंस रेशियो ज्यादा है, तो लंबे समय में उसकी कुल संपत्ति दूसरे निवेशक की तुलना में काफी कम हो सकती है. यानी सिर्फ ज्यादा रिटर्न ही नहीं, कम लागत भी बेहतर निवेश का अहम हिस्सा है.
क्यों देते थे लो-कॉस्ट इंडेक्स फंड की सलाह?जॉन बोगल हमेशा कम लागत वाले इंडेक्स फंड में निवेश की वकालत करते थे. उनका मानना था कि निवेशक बाजार के रिटर्न को पकड़ने की कोशिश करें, लेकिन अनावश्यक फीस और खर्च से बचें. कम एक्सपेंस रेशियो वाले फंड में निवेश करने से आपकी कमाई का बड़ा हिस्सा आपके पास ही रहता है और लंबी अवधि में यही अंतर लाखों रुपये का हो सकता है. उनकी यही सोच आज भी दुनिया भर के निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश सिद्धांत मानी जाती है.
निवेश करते समय किन बातों का रखें ध्यान?विशेषज्ञों का कहना है कि निवेश करते समय सिर्फ पिछले रिटर्न देखकर फैसला नहीं लेना चाहिए. यह भी देखना जरूरी है कि निवेश पर कुल लागत कितनी आ रही है.
इसके लिए कुछ आसान बातों का ध्यान रखें:
जॉन बोगल की सबसे बड़ी सीख यही है कि निवेश में केवल यह मायने नहीं रखता कि आपका पैसा कितना बढ़ा, बल्कि यह भी उतना ही जरूरी है कि खर्चों के बाद आपके पास कितना बचा. अगर आप लागत को कम रखते हैं और लंबे समय तक निवेश बनाए रखते हैं, तो कंपाउंडिंग का पूरा फायदा उठा सकते हैं.
यानी सफल निवेश का मंत्र सिर्फ ज्यादा रिटर्न कमाना नहीं, बल्कि अनावश्यक खर्चों को कम करना भी है. यही रणनीति लंबी अवधि में बेहतर वेल्थ बनाने और वित्तीय लक्ष्य हासिल करने में सबसे ज्यादा मदद करती है.