Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक युवती ने अपनी ही मां को पहचानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद चौराहे पर काफी देर तक दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा था और इसी के चलते युवती अपने घर से चली आई थी. परिवार वाले उसे वापस ले जा रहे थे, इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.
शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबिया टंकी चौराहे पर उस समय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जब एक युवती अपनी मां के सामने ही उसे पहचानने से इंकार करने लगी. युवती ने कहा कि वह उन्हें नहीं जानती. इस घटना से मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए. स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए सुरक्षित थाने ले गई.
वन स्टॉप सेंटर में रुकी थी युवतीपूछताछ में पता चला कि लड़की नजदीकी जिले सीधी की रहने वाली है, और वह वन स्टॉप सेंटर में रुकी हुई थी. उसकी मां और घर वाले उसे वापस घर ले जाने आए थे. काउंसलिंग के बाद जब मां अपनी बेटी को घर ले जा रही थी, तभी रास्ते में दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई. जिसके बाद उन्हें थाने लाया गया. पुलिस थाने में परिजनों और युवती को बैठाकर विस्तार से काउंसलिंग दी गई तथा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया.
काउंसलिंग के बाद परिजनों के साथ लौटीपुलिस अधिकारियों ने बताया कि काउंसलिंग के बाद युवती को सुरक्षित उसकी मां और परिजनों के सुपुर्द कर रवाना कर दिया गया. हालांकि, ये बात सामने आ रही है कि युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था और इसी के चलते वो घर से भागकर रीवा आ गई थी. युवती के बारे में जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे वापस ले जाना चाह रहे थे, तभी दोनों के बीच बहस होने लगी.
ये भी पढ़ें: 24 घंटे तक कचरे में ढूंढा, फिर मालिक तक पहुंचा 2kg चांदी का लोटा, इंंदौर में नगर निगम कर्मचारियों की ईमानदारी