High Paying Career: आज के समय में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र 12वीं के बाद ऐसे कोर्स की तलाश करते हैं, जिनकी मदद से वे विदेश में मोटी कमाई कर सके और उन्हें विदेश में ग्लोबल एक्सपोजर और लग्जरी लाइफस्टाइल भी दे सके. आजकल ऑलमोस्ट हर स्टूडेंट और उनके पेरेंट्स का एक ही सपना होता है, कि मेरे बच्चे की विदेश में जॉब, स्ट्रांग पैकेज और सिक्योर फ्यूचर हो. लेकिन प्रॉब्लम यहां पर आती है कि 12th के बाद आपके पास ऑप्शन बहुत ज्यादा होते हैं. और जो गाइडेंस होती है, वो बहुत ही कम होती है. हालांकि, सिर्फ विदेश जाना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही कोर्स और सही स्किल का चुनाव सबसे अहम होता है. दुनिया भर में कुछ ऐसे प्रोफेशन हैं जिनकी लगातार मांग बनी हुई है और इनमें करियर बनाने वाले उम्मीदवारों को मोटी कमाई का चांस ज्यादा मिल सकता है.
अगर आपकी रुचि मेडिकल फील्ड में है तो MBBS के बाद संबंधित देश की मेडिकल लाइसेंस परीक्षा (जैसे USMLE, PLAB, AMC आदि) पास करने पर अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य देशों में डॉक्टर के रूप में काम करने का मौका मिल सकता है. अनुभव और स्पेशलाइजेशन के साथ मोटी कमाई में काफी बढ़ोतरी हो सकती है.
वहीं टेक्नोलॉजी सेक्टर में Computer Science Engineering, Artificial Intelligence (AI), Cyber Security, Data Science और Software Engineering सबसे तेजी से बढ़ते करियर विकल्पों में शामिल हैं. इन क्षेत्रों में अनुभवी प्रोफेशनल्स की दुनिया भर में मांग बनी हुई है. इसके अलावा Chemical Engineering, Aerospace Engineering और Robotics जैसे कोर्स भी कई देशों में अच्छा मौका देते हैं.
अगर MBBS नहीं करना चाहते, तो Physiotherapy, Nursing, Occupational Therapy, Medical Laboratory Science और अन्य हेल्थकेयर कोर्स भी विदेशों में मोटी कमाई का जरिया बन सकते हैं. क्योंकि दुनिया भर के अस्पताल, क्लीनिक और चिकित्सा संस्थान में मांग लगातार बढ़ रही है.
हालांकि, यह समझना जरूरी है कि किसी भी कोर्स से मोटी कमाई की गारंटी नहीं होती. कमाई कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे आपका अनुभव, स्किल, यूनिवर्सिटी, देश, नौकरी का पद और संबंधित देश की लाइसेंसिंग प्रक्रिया. इसलिए सिर्फ मोटी कमाई के लालच में कोर्स चुनने के बजाय अपनी पसंद, क्षमता और लंबे समय के करियर मकसद को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहिए. सही फैसला, मजबूत स्किल्स और अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड के मुताबिक तैयारी आपको विदेश में मोटी कमाई में मदद कर सकती है.