DSSSB Recruitment 2026: 2009 के अभ्यर्थियों को दूसरा मौका, 606 ASO पदों पर फिर से आवेदन शुरू
कविता गाडरी July 22, 2026 03:42 PM

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB ने 2009 की DASS ग्रेड-2 भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए एक बार फिर आवेदन का मौका दिया है. बोर्ड में 606 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-2 पदों पर भर्ती के लिए विशेष आवेदन विंडो शुरू की है. यह अवसर केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें जिन्होंने 2009 में पोस्ट काेड 90/09 के तहत आवेदन किया था. ऐसा अभ्यर्थियों को मौजूदा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पोस्ट कोड 804/26 के तहत आवेदन करना होगा. 

DSSSB ने जारी की अधिसूचना 

DSSSB की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और इसके लिए कोई एक्स्ट्रा समय नहीं दिया जाएगा. ऐसे में एलिजिबल उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है. यह विशेष भर्ती प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के 27 फरवरी 2026 के आदेश के बाद शुरू की गई है. अदालत के निर्देशों के अनुसार 2009 की भर्ती में आवेदन करने वाले पात्रों उम्मीदवारों को दोबारा मौका दिया गया है, ताकि वे 606 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों की मौजूद चयन प्रक्रिया में भाग ले सकें. हालांकि सभी एलिजिबल उम्मीदवारों के लिए नया आवेदन करना अनिवार्य होगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए केवल वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 2009 में पोस्ट कोड 90/09 के तहत आवेदन किया था. आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को इसका प्रमाण पत्र भी देना होगा. इसके लिए 2009 का मूल आवेदन पत्र, एक्नॉलेजमेंट, पोस्टकार्ड, टियर-1 एडमिट कार्ड या टियर-2 एडमिट कार्ड में से कोई एक डॉक्यूमेंट स्वीकार किया जाएगा. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियुक्ति से पहले अगर कोई अभ्यर्थी सरकारी सेवा की अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष पूरी कर चुका होगा, तो वह भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं माना जाएगा. 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को DSSSB के ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल dsssbonline.nic.in. पर जाना होगा.
  • इसके बाद पोस्ट कोड 90/09 वाले विशेष आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब 2009 का आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
  • वेरिफिकेशन के बाद डिक्लेयरेशन स्वीकार करके पोस्टकार्ड 804/26 का आवेदन फॉर्म भरना होगा.
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करके उसका कंफर्मेशन पेज सुरक्षित रख ले.
  • वहीं जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ है, उनके लिए बोर्ड ने ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है. ऐसे अभ्यर्थी निर्धारित एनेक्सचर फॉर्म-1 भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ 17 जुलाई से 17 अगस्त 2026 के बीच कार्य दिवसों में डीएसएसएसबी हेल्पडेस्क पर जमा कर सकते हैं. 

Union Bank Recruitment 2026:  यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज

आवेदन के लिए नहीं देनी होगी फीस 

इस विशेष भर्ती प्रक्रिया के लिए बोर्ड ने किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवारों से आवेदन फीस नहीं लेने का निर्णय लिया है. हालांकि जो अभ्यर्थी ऑनलाइन एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन सिस्टम पर पहले से रजिस्टर नहीं है, उन्हें आवेदन से पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा.

DU No Tolerance Policy: डीयू में रैगिंग पर नो टॉलरेंस पॉलिसी! बदसलूकी पर एडमिशन-डिग्री रद्द, क्रिमिनल केस भी होगा दर्ज

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.