
स्कोप्जे, 22 जुलाई . President द्रौपदी मुर्मु और उत्तर मैसेडोनिया की उनकी समकक्ष गोरदाना सिल्यानोव्स्का-दावकोवा ने Wednesday को स्कोप्जे संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया.
President सचिवालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, “President ने विश्वास व्यक्त किया कि महात्मा गांधी की यह प्रतिमा India और उत्तर मैसेडोनिया के बीच मित्रता का स्थायी प्रतीक बनेगी. साथ ही, यह शांति, सहिष्णुता और मानवता के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगी.”
दोनों ने स्कोप्जे स्थित मदर टेरेसा स्मारक का भी दौरा किया. मदर टेरेसा का जन्म स्कोप्जे में हुआ था और वह वर्ष 1928 तक वहीं रहीं.
अपने दौरे के दौरान President मुर्मु ने उत्तर मैसेडोनिया की संसद को संबोधित किया, President गोरदाना सिल्यानोव्स्का-दावकोवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारत-उत्तर मैसेडोनिया बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया.
President सचिवालय के अनुसार, Tuesday को स्कोप्जे स्थित विला वोडनो में हुई बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.
बैठक से पहले President मुर्मु का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
President सचिवालय ने एक्स पर लिखा, “President द्रौपदी मुर्मु का उत्तर मैसेडोनिया की President गोरदाना सिल्यानोव्स्का-दावकोवा ने स्कोप्जे के विला वोडनो में गर्मजोशी से स्वागत किया. उत्तर मैसेडोनिया की उनकी पहली राजकीय यात्रा पर उन्हें औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं पर चर्चा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए. उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी सम्मान पर आधारित गहरे और मैत्रीपूर्ण संबंधों की पुनः पुष्टि की.”
President मुर्मु ने स्कोप्जे स्थित चर्च ऑफ सेंट स्पास में राष्ट्रीय नायक गोत्से डेलचेव की समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित की. वहीं, उत्तर मैसेडोनिया के Prime Minister ह्रिस्तियान मिकोस्की ने Tuesday को President मुर्मु के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया.
उत्तर मैसेडोनिया President मुर्मू की तीन देशों की यात्रा का दूसरा पड़ाव है. अपनी यात्रा के अंतिम चरण में वह 23 से 25 जुलाई तक रोमानिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगी. यह तीन दशक से अधिक समय बाद किसी भारतीय President की पहली रोमानिया यात्रा होगी.
–
केआर/