नोएडा । सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलवर्ड सोसाइटी में रहने वाले एक बैंक के अधिकारी ने अपनी पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी महिला से शादी कर लिया। इस बात से आहत पहली पत्नी ने मंगलवार की बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका की बहन की शिकायत पर बुधवार सुबह घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।
थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि रीता खन्ना ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह फरीदाबाद में रहती हैं। उनके अनुसार, उनकी छोटी बहन शैली दुग्गल की शादी प्रशांत शिवाच के साथ हुई थी। वह चंडीगढ़ स्थित एचएसबीसी बैंक में मैनेजर है। उनके अनुसार, प्रशांत ने पहली पत्नी के रहते हुए बिना अनुमति के दूसरी शादी कर ली। यह बात जब उनकी बहन शैली दुग्गल को पता चली तो वह मानसिक तनाव में रहने लगी। परिवार के लोगों ने जब प्रशांत से बात की तो उसने कहा कि वह अपनी दूसरी पत्नी को छोड़ देगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वह शैली दुग्गल के ऊपर तलाक देने के लिए दबाव डालता रहा।
महिला का आरोप है कि प्रशांत दुग्गल के इस व्यवहार के चलते उसकी बहन ने मंगलवार की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित पति को आज सुबह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।