
New Delhi, 23 जुलाई . पेपर लीक और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में Thursday देर शाम Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद गांधी स्मृति पहुंचे और उन छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने नीट पेपर लीक व उससे उपजे मानसिक तनाव के चलते अपनी जान गंवा दी.
इससे पूर्व कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले समेत इंडिया गठबंधन के अनेक सांसद राहुल गांधी के आवास पर एकत्र हुए थे. सांसद पहले इंडिया गेट जाना चाहते थे, लेकिन Police और प्रशासन द्वारा रोके जाने के बाद वे 30 जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए.
इस दौरान राहुल गांधी ने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी Government देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है. उन्होंने कहा कि अपने हक की आवाज उठा रहे निर्दोष छात्रों पर अत्याचार किया जा रहा है और उन्हें सड़कों पर पीटा जा रहा है, जिसे विपक्ष किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा, ‘India के छात्रों के साथ खड़े होने से हमें कोई नहीं रोक सकता.’
नेता प्रतिपक्ष ने Prime Minister Narendra Modi से सीधी मांग की कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाएं और छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जब देश के युवा न्याय के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, तो विपक्ष का भी उनके साथ खड़ा होना जरूरी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि India के छात्र अकेले नहीं हैं, पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है.
वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद Government को यह संदेश देने आए हैं कि इसी देश में महात्मा गांधी ने किसानों और गरीबों के साथ मिलकर आंदोलन किया था; लेकिन आज मोदी Government बच्चों को सिर्फ इसलिए पीट रही है, क्योंकि वे अपना अधिकार मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और तमाम लोग आजादी तथा लोकतंत्र के लिए लड़ते हुए शहीद हुए. आज उसी देश में लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है.
–
एमएस/