'नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश से भी अधिक नाराज हैं भारत के युवा', सपा विधायक ने सरकार पर बोला हमला
Indias News Hindi July 24, 2026 02:42 AM

Lucknow, 23 जुलाई . Samajwadi Party (सपा) के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने नीट पेपर लीक, छात्रों के प्रदर्शन और विपक्ष के आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) Government पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि Government युवाओं की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग कर रही है और छात्रों के साथ अन्याय किया जा रहा है.

रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा Government लगातार युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई के दौरान सैकड़ों छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Prime Minister से चर्चा के लिए मिलने गए थे, लेकिन उनके साथ भी गलत व्यवहार किया गया.

उन्होंने आरोप लगाया कि Government छात्रों से बातचीत नहीं कर रही है. मेहरोत्रा ने कहा कि जिस तरह नेपाल में छात्रों और युवाओं ने आंदोलन किया, वैसा आंदोलन India में भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि नेपाल में नेताओं को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था और ऐसी स्थिति यहां भी बन सकती है. श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की तरह India के युवाओं में भी भारी गुस्सा है.

सपा विधायक ने कहा कि भाजपा Government जनता को गुमराह करने के लिए बेबुनियाद और झूठे आरोप लगा रही है. पूरे देश में छात्र और युवा नाराज हैं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्र अपनी समस्याएं और अधिकारों की बात रखने के लिए खुद जंतर-मंतर पहुंचे थे, लेकिन Government ने उनकी बात सुनने के बजाय लाठीचार्ज किया और सख्त कार्रवाई की. उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं और बेटियों के साथ भी गलत व्यवहार किया गया.

उन्होंने कहा कि छात्र पत्थर लेकर प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचे थे, बल्कि खुद Policeवाले गाड़ियों में भरकर पत्थर लेकर पहुंचे थे. भाजपा Government के 12 साल के शासन में करीब 90 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने पैसे लेकर पेपर लीक किए हैं. अगर पहले भी कोई पेपर लीक हुआ है तो Government को उसकी भी जांच करवानी चाहिए. उन्होंने नीट का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इसमें 50 लाख रुपए तक की रकम शामिल थी और पेपर लीक हुआ. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द नहीं की गई और Government युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.

सपा विधायक ने कहा कि इतिहास में जब भी विदेशी ताकतों ने देश पर हमला किया, उन्होंने पहले मंदिरों को नुकसान पहुंचाया, फिर विश्वविद्यालयों को निशाना बनाया और जनता के विरोध को दबाने के लिए बल का इस्तेमाल किया. भाजपा Government भी इसी तरह काम कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में नई यूनिवर्सिटी बनाने के बजाय विश्वविद्यालयों की इमारतों और कमरों को तोड़ने का काम किया जा रहा है.

BJP MP निशिकांत दुबे के social media पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा Government की तुलना आतंकवादियों से करते हुए कहा कि दोनों में कोई अंतर नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया, बैरिकेड में करंट लगाया गया और हवाई फायरिंग की गई. आतंकवादी किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने से पहले उसका धर्म पूछते हैं और भाजपा Government भी लोगों को धर्म और जाति के आधार पर निशाना बना रही है.

सपा विधायक ने कहा कि नीट पेपर लीक के बाद 30 छात्रों ने आत्महत्या की. उन्होंने सवाल किया कि इन मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने पैसे लेकर पेपर लीक किए और बाद में परीक्षाएं रद्द की गईं. डेढ़ महीने बाद Prime Minister फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात कर रहे हैं, जबकि पहले ही कार्रवाई होनी चाहिए थी. देश में युवा सड़क पर संघर्ष कर रहा है और लाठी खा रहा है तो Prime Minister फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात कह रहे हैं. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ तो खुद पीएम भी कुर्सी पर नहीं रह पाएंगे.

मेहरोत्रा ने कहा कि अगर कभी भी पेपर लीक हुआ है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच Supreme Court के मौजूदा जज से कराई जाए और पुराने पेपर लीक मामलों की भी निष्पक्ष जांच हो. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party संघर्ष और आंदोलनों से बनी है और वह देश के परेशान एवं नाराज युवाओं के साथ खड़ी है. युवाओं के अधिकारों के लिए पार्टी सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है.

एएमटी/एबीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.