Ramayana Trailer Release Timing: रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ का ट्रेलर का अब काउंटडाउन शुरू हो गया है. कुछ ही घंटों बाद धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने वाला है. ऑडियंस बड़ी बेसब्री से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रही है और जानना चाह रही है कि आखिर 24 जुलाई को कितने बजे तक ट्रेलर रिलीज हो सकता है. इसी एक्साइटमेंट के बीच ‘रामायण’ के ट्रेलर की रिलीज टाइमिंग का पता चल गया है. हालांकि, इसके साथ ही फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर भी सामने आई है. खबर है कि फिल्म का 3D ट्रेलर सिनेमाघरों में प्रीमियर नहीं किया जाएगा.
रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है. मेकर्स ने इसकी कंफर्मेशन तो कर दी है, लेकिन ट्रेलर के रिलीज होने का टाइम पर अभी भी चर्चा चल रही है. 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी ‘रामायण’ के ट्रेलर को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में पेश किया जाएगा और इसके बाद ही डिजिटली रिलीज होगा.
रामायण ट्रेलर का थिएटर प्रीमियर नहीं‘रामायण’ के 3D ट्रेलर को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि मेकर्स डिजिटल रिलीज से पहले इसका थिएटर में प्रीमियर कर सकते हैं यानी इसे सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा. हालांकि, मेकर्स ने ऐसी कोई स्क्रीनिंग प्लान नहीं की है और ये थिएटर में नहीं रिलीज होगा. सबसे पहले अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद ये डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें –रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर लॉन्च अमेरिका में क्यों? जानें सैन डिएगो कॉमिक-कॉन की बड़ी बातें
कब रिलीज होगा ट्रेलर?वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ के ट्रेलर को 24 जुलाई को सुबह 3:15 बजे और 4:15 बजे (IST) के बीच अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में दिखाया जाएगा. सैन डिएगो के बाद ऑफिशियल ट्रेलर सुबह 8 बजे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म रिलीज होगा. इस फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान, यश रावण और रकुल प्रीत सिंह शूपर्णखा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी.
रामायण पार्ट 1 रिलीज डेटइसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है और नितेश तिवारी इसके डायरेक्टर हैं. प्राइम फोकस स्टूडियोज और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर बनी ‘रामायण’ के विजुअल इफेक्ट्स का काम एकेडमी अवॉर्ड जीतने वाले VFX स्टूडियो DNEG ने किया है. ये फिल्म दिवाली 2026 में IMAX और दूसरे प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज होगी.