Commonwealth Games 2026, DAY 2 Schedule: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से हो चुका है. खेलों के दूसरे दिन, यानी 24 जुलाई को भारतीय खिलाड़ी कई अहम इवेंट्स में अपनी दावेदारी पेश करने उतरेंगे. आज पैरा पावरलिफ्टिंग, जिम्नास्टिक, स्विमिंग, लॉन बॉल्स और बॉक्सिंग में भारतीय एथलीट एक्शन में दिखाई देंगे, जहां पावरलिफ्टिंग और जिम्नास्टिक में मेडल जीतने का सुनहरा मौका होगा.
इन अहम इवेंट्स पर रहेंगी नजरें
- पैरा पावरलिफ्टिंग: आज भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग से मेडल की काफी उम्मीदें हैं. पुरुषों और महिलाओं के लाइटवेट और हैवीवेट कैटेगरी में सुधीर, अशोक कुमार मलिक, परमजीत कुमार, जसप्रीत कौर, सुमन देवी और झंडू कुमार एक्शन में होंगे.
- लॉन बॉल्स: पहले दिन की शानदार जीत दर्ज करने के बाद रूपा रानी तिर्की और पिंकी की जोड़ी अपनी लय बरकरार रखने के इरादे से साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी. वहीं, पुरुषों के सिंगल्स में पुतुल सोनोवाल भी चुनौती पेश करेंगे.
- बॉक्सिंग और स्विमिंग: बॉक्सर जादुमणि सिंह 55 किलो कैटेगरी में स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन से भिड़ेंगे. इसके अलावा स्विमिंग में श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में हिस्सा लेंगे.
भारत का 24 जुलाई का पूरा शेड्यूल:
- दोपहर 2:30 बजे (जिम्नास्टिक): तपेश्वरनाथ दास, स्वातिश केपी, तपन मोहंती और योगेश्वर सिंह — पुरुषों की टीम और व्यक्तिगत राउंड.
- दोपहर 3:40 बजे (पैरा स्विमिंग): आरवीवीबीके बुडिगिना — पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट्स (फाइनल मुकाबला देर रात).
- दोपहर 3:56 बजे (स्विमिंग): श्रीहरि नटराज — पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स (सेमीफाइनल मुकाबला रात में).
- शाम 5:40 बजे (पैरा पावरलिफ्टिंग): अशोक कुमार मलिक और परमजीत कुमार — पुरुषों की लाइटवेट कैटेगरी (मेडल इवेंट).
- रात 7:24 बजे (पैरा पावरलिफ्टिंग): जसप्रीत कौर और सुमन देवी — महिलाओं की लाइटवेट कैटेगरी (मेडल इवेंट).
- रात 7:30 बजे (लॉन बॉल्स): रूपा रानी तिर्की और पिंकी बनाम ताबेलो मुवांगो और जैकी वान रेंसबर्ग (साउथ अफ्रीका) — महिला पेयर्स सेक्शनल राउंड-2.
- रात 10:00 बजे (जिम्नास्टिक): पुरुषों का टीम इवेंट (मेडल इवेंट).
- रात 10:30 बजे (लॉन बॉल्स): पुतुल सोनोवाल बनाम सेसिल अलेक्जेंडर (फॉकलैंड आइलैंड्स) — पुरुषों का सिंगल्स सेक्शनल राउंड-2.
- रात 10:40 बजे (पैरा पावरलिफ्टिंग): कस्तूरी राजमणि — महिलाओं की हैवीवेट कैटेगरी.
- रात 11:00 बजे (बॉक्सिंग): जादुमणि सिंह बनाम आरोन कुलेन (स्कॉटलैंड) — पुरुषों का 55 किलो (राउंड ऑफ 32).
- देर रात 12:29 बजे (25 जुलाई) (पैरा पावरलिफ्टिंग): झंडू कुमार और सुधीर — पुरुषों की हैवीवेट कैटेगरी (मेडल इवेंट).