Shahid Kapoor On Neet Protest: बॉलीवुड सेलेब्स लगातार छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठा रहे हैं. इस बीच अब एक्टर शाहिद कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर स्टूडेंट और नीट परीक्षा को लेकर अपनी बात कही है. एक्टर का मानना है कि जब स्टूडेंट पेपर देते समय हर सवाल का जवाब देते हैं तो उन्हें भी सरकार से सवाल पूछने का पूरा हक है. जिन युवाओं के लिए ये शिक्षा बनाई गई है अगर उन्हें ही इस पर भरोसा नहीं रहेगा तो फिर क्या होगा?
शाहिद कपूर ने युवाओं को देश का भविष्य भी बताया है और कहा है कि आज वो अपने भविष्य के लिए सवाल पूछ रहे हैं. बता दें कि पिछले 1 महीने से भी ज्यादा हो गए हैं और छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान तो छात्रों पर लाठई चार्ज तक कराया गया है.
ये भी पढ़ें:Malaika Arora: खेसारी लाल यादव को नहीं पहचान पाईं मलाइका अरोड़ा, वीडियो शेयर कर पूछा- ये कौन है?
छात्रों के सपोर्ट में उतरे शाहिद कपूरशाहिद कपूर वैसे तो कम ही देश के मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं. लेकिन इस बार छात्रों के साथ जिस तरह से बर्ताव हो रहा है उस पर उन्होंने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर छात्रों के समर्थन में अपनी राय रखी है. एक्टर ने लिखा- “अगर जिस युवा पीढ़ी के लिए शिक्षा व्यवस्था बनाई गई है, वही उस पर भरोसा करना छोड़ दे, तो आगे क्या होगा?” जिनके लिए बना है उनका तो पहले हक बनता है. एग्जाम मैं सवाल का जवाब देते हैं. आज सवाल पूछ रहे हैं. क्यों न पूछें?
शाहिद आगे लिखते हैं, जैसे हर साल वो जवाब लिखते हैं अपने फ्यूचर के लिए. आज अपने ही फ्यूचर पर उनका ये सवाल है. उन्हें हक है. देश के युवा ही असली ताकत हैं, और उन्हें शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा होना चाहिए.
खुद ही ट्रोल हो गए शाहिद कपूर
View this post on Instagram
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)
भले ही शाहिद ने छात्रों के मुद्दे पर अपनी बात रखी है. लेकिन यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल, ये मुद्दा काफी समय से चल रहा है. लेकिन अब तक कम ही सेलेब्स इसके सपोर्ट में उतरे हैं. शाहिद ने भी कई दिनों के बाद पोस्ट किया है, जिसे लेकर यूजर्स कमेंट्स में लिख रहे हैं कि शाहिद भाई अब बहुत देर हो चुकी है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- सो जाओ आप कल जिम जाना होगा. एक और यूजर ने लिखा- बहुत जल्दी आपको याद आया कि प्रोटेस्ट भी चल रहा है. इसी तरह कई यूजर्स शाहिद पर निशाना साध रहे हैं. हालांकि, कुछ यूजर्स ने शाहिद का साथ भी दिया है.
ये भी पढ़ें: Nawazuddin On Neet Protest: छात्रों को मिला नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का साथ, वीडियो शेयर कर बोले- इसका सॉल्यूशन जरूर होना चाहिए