Ramayan Trailer: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ दिवाली पर रिलीज होगी. जबकि पार्ट 2 के लिए फैन्स को 2027 का इंतजार करना होगा. 4000 करोड़ रुपये में बन रही फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को लाने का ऐलान हुआ है. इसी बीच कुछ घंटे पहले ही नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें ट्रेलर के देरी से रिलीज करने की बात कही जा रही है. फिल्म के ट्रेलर को लेकर इस वक्त काफी तगड़ा बज बना हुआ है. इसी बीच नमित मल्होत्रा ऐलान करते हैं कि- फिल्म का ट्रेलर अब 24 जुलाई को ग्लोबल लेवल पर रिलीज नहीं होगा. यह पोस्ट उन फैन्स के लिए एक बड़ा झटका है, जो कॉमिक-कॉन में स्पेशल प्रेजेंटेशन के बाद ट्रेलर के ऑनलाइन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. जानिए उस पोस्ट में और क्या-क्या लिखा गया है.
नमित मल्होत्रा ने जो ‘रामायण‘ को लेकर पोस्ट शेयर किया, उसमें लिखा है- ”आज हमारी ‘रामायण’ के लिए बहुत खास दिन है. ‘रामायण’ को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का मेरा सपना अब सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर सच हो रहा है. इसी वजह से अब हम फिल्म का ट्रेलर बाद में पूरी दुनिया में एक साथ रिलीज करेंगे. भारतीय सिनेमा के 100 से भी ज्यादा सालों के इतिहास में यह बहुत गर्व की बात होगी. जब हमारी ‘रामायण’ को हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की तरह दुनिया भर में दिखाया जाएगा. यह इसलिए खास है क्योंकि इससे दुनिया भर के लोग हमारी संस्कृति और कहानियों को एक नए गर्व और उत्साह के साथ जान पाएंगे.”
पोस्ट में स्टूडेंट प्रोटेस्ट का जिक्र?इस पोस्ट में आखिर में लिखा था- ”इसे सच बनाने के लिए मैं ‘रामायण’ को चाहने वालों और इस पर विश्वास रखने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं. हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं, आइए हम सब मिलकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करें. जय हिंद- नमित मल्होत्रा.”
नमित मल्होत्रा का पोस्ट
ट्रेलर को टालने की क्या है वजह?
View this post on Instagram
A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)
नमित मल्होत्रा ने ट्रेलर टालने के पीछे की वजह क्लियर नहीं की है. जी हां, कब और कैसे वो फिल्म के ट्रेलर को अब लाने वाले हैं, इसे लेकर भी अभी कुछ पता नही हैं. लेकिन उनका यह पोस्ट दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच आया है. कई लोगों का मानना है कि देश की इस स्थिति को देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है. क्योंकि इस पोस्ट के आखिर में ‘युवाओं’ का जिक्र करते हुए कहा कि ”हमारे देश के युवा हमारा भविष्य हैं.”
दरअसल पीवीआर पिक्चर्स के आफिशियल पेज पर ट्रेलर की रिलीज का वक्त सुबह 10 बजे तय किया गया था. हालांकि, अब नई रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है.