Rahu Ketu Gochar 2026: राहु और केतु को और छाया ग्रह माना गया है. इन दोनों का ही गोचर बहुत महत्वपूर्ण होता है. साल 2026 के अंतिम माह यानी दिसंबर में इन दोनों ही ग्रहों का गोचर होगा. पांच दिसंबर को ये दोनों ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. पंचांग के अनुसार, राहु शनि की मकर राशि में प्रवेश करेगा. अभी राहु शनि की ही कुंभ राशि में है. वहीं केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में जाएगा.
राहु और केतु के इस गोचर से सभी 12 राशि के जातक प्रभावित होंगे, लेकिन ये समय पांच राशि वालों के लिए बहुत शानदार साबित हो सकता है.राहु-केतु का यह राशि परिवर्तन वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है.
करियर में उन्नति और आय में बढ़ोतरीराहु-केतु के राशि परिवर्तन के बाद वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को काफी लााभ हो सकते हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. साथ ही प्रमोशन हो सकता है, जिससे आय में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. कारोबारी लोगों को इस समय काफी लाभ हो सकता है.
आर्थिक स्थिति मजबूत और पारिवारिक सुख-शांतिजिन लोगों का पैसा रुका हुआ है, उसके वापस मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. जो लोग विदेश में नौकरी, शिक्षा या बिजनेस करने की योजना बना रहे हैं उनकी प्लानिंग सफल हो सकती है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रह सकती है. अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है.
ये राशि वाले रहें सावधानमेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर राहु-केतु का मिलाजुला या चुनौतीपूर्ण प्रभाव दिख सकता है. ज्योतिषाचार्य इन राशि के जातकों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. इस समय पैसों से जुड़े बड़े लेन-देन या निवेश का फैसला न लें. बेवजह के वाद-विवाद और बहसबाजी से दूर रहें. सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें.
ये भी पढ़ें: Chaturmas 2026: चातुर्मास की शुरुआत कल से, विष्णु जी 119 दिन क्षीर सागर छोड़ रहेंगे इस जगह
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.