Lava का नया 5जी मोबाइल Lava Virat V1 5G आज दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है. ऑफिशियल लॉन्च के बाद सेल शुरू होने पर ये फोन आप लोगों को ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर मिलेगा. फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए बनी माक्रोसाइट ने लॉन्च से पहले ही फोन में मिलने वाली खूबियों का खुलासा कर दिया है. फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट से पहले तो ये कंफर्म होता है कि फोन दो कलर ऑप्शन्स में उतारा जाएगा.
Lava Virat V1 5G Specifications (कंफर्म)एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के मुताबिक, लावा कंपनी का ये अपकमिंग 5जी स्मार्टफोन 15 हजार रुपए से कम कीमत में उतारा जाएगा. इसका मतलब ये हुआ कि ये अपकमिंग फोन बजट सेगमेंट में नया फोन तलाश रहे ग्राहकों पर फोकस करेगा. अगर ऐसा हुआ तो इस प्राइस रेंज में ये रेडमी, सैमसंग, ओप्पो, रियलमी और पोको जैसे ब्रैंड के स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.
ये भी पढ़ें- आज लॉन्च होगा ये दमदार फोन, 6500mAh बैटरी फूंकेगी फोन में जान