सोशल मीडिया पर रोजाना ढेरों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल में उतर जाते हैं. ऐसा ही एक बेहद भावुक और खूबसूरत वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है. अक्सर देखा जाता है कि जब युवाओं को उनकी पहली नौकरी या पहली कमाई मिलती है, तो वे नया आईफोन, कपड़े या अपने लिए कोई गैजेट खरीदते हैं. लेकिन मुंबई के रहने वाले केशव नारायण बिष्ट ने अपनी पहली ऑनलाइन कमाई से जो किया, उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.
कैमरा खरीदने के बहाने पिता को ले गए शोरूमकेशव ने अपने पिता को सरप्राइज देने के लिए एक छोटी सी प्यारी सी योजना बनाई. उन्होंने घर पर अपने पिता से झूठ बोला कि वे अपने वीडियो कंटेंट के लिए नया कैमरा उपकरण खरीदने जा रहे हैं. पिता भी बिना किसी शक के अपने बेटे के साथ चल दिए. उन्हें लगा कि वे किसी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर जा रहे हैं. लेकिन केशव उन्हें कैमरे की दुकान के बजाय जूतों के एक बड़े शोरूम में ले गए. वहां पहुंचकर केशव ने सीधे अपने पिता के लिए ब्रांडेड जूतों की एक नई जोड़ी पसंद की.
पहली कमाई से पिता को दिया ये खास सरप्राइजजब केशव ने शोरूम में अपने पिता को वे जूते ट्राय करने को कहा और बताया कि यह तोहफा उनके लिए है, तो उनके पिता एक पल के लिए दंग रह गए. जैसे ही उन्हें पूरी बात समझ आई, उनके चेहरे पर जो खुशी और गर्व की चमक थी, उसने हर किसी को भावुक कर दिया. पिता ने तुरंत अपने बेटे को गले से लगा लिया. केशव ने इस खूबसूरत पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा- पापा, आप अनमोल हैं.
वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शंसयह दिल छू लेने वाला वीडियो अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हर कोई केशव के इस संस्कार और सोच की जमकर तारीफ कर रहा है. एक यूजर ने लिखा, पिता का हाथ जब कंधे पर होता है, तो दुनिया का सबसे बड़ा सुकून मिलता है. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपके पापा के चेहरे की यह मुस्कान ही आपकी असली कमाई है, इसे हमेशा ऐसे ही बनाए रखना. यह भी पढ़ें:पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने दिया ऐसा सरप्राइज, रो पड़े पिता; लोग बोले- संस्कार हो तो ऐसे! देखें वीडियो
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram
A post shared by KeshavBisht (@keshavnotreal)