नीट (NEET) परीक्षा में धांधली और नतीजों को लेकर सड़कों पर उतरे Gen-Z छात्रों ने अब विरोध का एक बेहद अनूठा और रचनात्मक 'डिजिटल' रास्ता खोज निकाला है। अपनी बात सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए छात्रों ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट का रुख कर लिया है।
सोशल मीडिया पर लोकप्रिय 'Melodi' (मोदी + मेलोनी) ट्रेंड का सहारा लेते हुए भारतीय युवाओं ने मेलोनी के पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन को अपने तीखे व्यंग्य, मजेदार रील्स और गुहार से पाट दिया है। कुल मिलाकर छात्रों ने मेलोनी से पीएम मोदी की शिकायत कर डाली। सड़कों पर बैनर-पोस्टर लहराने के साथ-साथ यह डिजिटल विरोध अब इंटरनेट पर ज़बरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है।
मेलोनी के कमेंट सेक्शन में पहुंचे
'नीट एस्पिरेंट्स'
जब इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तस्वीरें शेयर कीं, तो उन्हें अंदाज़ा भी नहीं रहा होगा कि भारत के लाखों मेडिकल छात्र वहां अपनी फरियाद और मोदी जी की शिकायत लेकर पहुंच जाएंगे।
इंटरनेट पर एक्टिव Gen-Z छात्रों ने मेलोनी और पीएम मोदी की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग पर चुटकी लेते हुए कमेंट्स की बाढ़ ला दी। छात्रों का कहना है कि "जब हमारी बात सीधे नहीं सुनी जा रही, तो क्यों न 'इंटरनेशनल इन्फ्लुएंस' का इस्तेमाल किया जाए!"
‘मैम, जरा बोलिए ना’: मेलोनी के अकाउंट पर दिखे ये मजेदार कमेंट्स
मेलोनी के इंस्टाग्राम पोस्ट के नीचे भारतीय छात्रों के कमेंट्स पढ़कर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। कुछ सबसे ज्यादा वायरल और ट्रेंडिंग कमेंट्स हैं:
'मेलाडी' बॉन्ड का वास्ता: "मेलोनी मैम, आपकी और हमारे पीएम की दोस्ती बहुत अच्छी है। प्लीज उनसे बोलिए न कि नीट (NEET) के छात्रों का दुख समझें और री-एग्जाम करवाएं!" और पेपर लीक रूकवाए। अपने बॉयफ्रेंड से कहो, बच्चों की बातें सुन लें। मोदी अच्छा आदमी नहीं है, इन्हें छोड दो। आप बोलो तो आपकी तो मोदी जी सुन लेंगे।
पंचायत स्टाइल में गुहार: मैम! हमारे वाले पीएम सर आपकी बात तो पक्का सुनेंगे। एक बार बस बोल दीजिए कि NTA की जांच बिठाई जाए।"
'रिलेशनशिप' वाला तंज: मैम, सच्चा दोस्त वही होता है जो सही समय पर सही सलाह दे। आप ही हमारे पीएम को समझाइए कि 720 में से 720 नंबर बांटना कितना अजीब है!"
इटैलियन पिज्जा और चाय का तंज: अगली बार जब आप चाय-पिज्जा पर मिलें, तो प्लीज हमारी नीट की मार्कशीट भी टेबल पर रख दीजिएगा!
देसी अंदाज: मैम, भाभी जी समझकर आपसे हक से कह रहे हैं... NTA का कुछ करवाइए, यहां बच्चे डिप्रेशन में हैं! Gen-Z छात्रों के इस कदम ने यह साफ कर दिया है कि आज की युवा पीढ़ी अपनी मांगों को रखने के लिए सिर्फ नारेबाजी पर निर्भर नहीं है। डार्क ह्यूमर और पॉप-कल्चर रेफरेंस का सहारा लेकर वे गंभीर से गंभीर मुद्दे को ट्रेंडिंग टॉपिक बनाने का हुनर रखते हैं।
सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह का 'मीम प्रोटेस्ट' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों का ध्यान खींचता है और यह बिना किसी हिंसा या तोड़फोड़ के अपनी बात को पुरजोर तरीके से दुनिया के सामने रखने का एक नया तरीका बन चुका है।