Jeep India ने अपनी तीन-रो वाली SUV Meridian का एक खास लिमिटेड एडिशन मॉडल भारतीय बाजार में उतारा है. कंपनी ने इस स्पेशल वर्जन को अपने 85 साल पूरे होने के मौके पर पेश किया है. Jeep Meridian 85th Anniversary Edition की केवल 85 यूनिट्स ही देशभर में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी. इसे टॉप-स्पेक Overland वेरिएंट पर तैयार किया गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 36.05 लाख रुपये से शुरू होती है.
18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैंइस लिमिटेड एडिशन SUV को रेगुलर Meridian से अलग पहचान देने के लिए डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं. एक्सटीरियर में ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाले 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं. इसके अलावा 85th Anniversary बैजिंग और खास स्टाइलिंग एलिमेंट्स भी शामिल किए गए हैं, जो इसे सामान्य मॉडल से अलग बनाते हैं.
इंटीरियर भी दमदारकेबिन में भी कंपनी ने प्रीमियम टच देने की कोशिश की है. इस स्पेशल एडिशन में ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ Mayan Gold एक्सेंट्स और कॉन्ट्रास्ट डिटेलिंग दी गई है. ये बदलाव सिर्फ इसी लिमिटेड मॉडल तक सीमित रहेंगे. इसके अलावा ग्राहकों के लिए खास 85th Anniversary AXS पैकेज भी पेश किए गए हैं, जिनमें कारपेट फ्लोर मैट्स, एनिवर्सरी डेकल्स, एंबिएंट लाइटिंग और Sky Lounge सनरूफ इल्यूमिनेशन जैसे एक्सेसरीज शामिल हैं.
दमदार फीचर्स से लैसJeep ने Meridian लाइनअप के साथ अपना नया CARA AI वॉयस असिस्टेंट फीचर भी पेश किया है. यह एक स्मार्ट इन-कार सिस्टम है, जो वॉयस कमांड के जरिए कई काम आसान बनाता है. इसमें नेविगेशन, मौसम की जानकारी, रिमाइंडर सेट करना, फोन कॉल, म्यूजिक कंट्रोल और कुछ वाहन फीचर्स को आवाज के जरिए ऑपरेट करने की सुविधा मिलती है. खास बात यह है कि यह सिस्टम 52 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिसमें कई भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं. इस खास लिमिटेड एडिशन SUV की बुकिंग देशभर में Jeep डीलरशिप और कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है.
यह भी पढ़ें- Honda का बड़ा धमाका! एक साथ पेश किए 10 नए टू-व्हीलर्स, जानिए किस मॉडल में क्या है खास
Hyundai Creta की बढ़ेगी मुश्किलें! 27 KMPL माइलेज के साथ आ रही है नई दमदार SUV