टीवी की दुनिया में नागिन सीरियल ने एक अलग ही पहचान बनाई है. इस सीरियल में वैसे तो कई सारे कलाकारों ने काम किया है लेकिन सीरियल में जिसे भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर लिया गया उसकी किस्मत ही चमक गई. मगर हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया है कि ये शो करने को लेकर पहले वे श्योर नहीं थीं.
एक्ट्रेस ने कहा- जब मैं बिग बॉस में थी तब एकता मैम ने मुझे नागिन सीरियल ऑफर किया था. उन्होंने बाद में मुझे बताया कि जब दिबाकर कंटेस्टेंट्स का चुनाव कर रहे थे उस दौरान उन्होंने मुझसे खासतौर पर कहा था कि इसमें मुझे एलिमिनेट ना किया जाए क्योंकि उन्होंने मेरे बारे में कुछ और सोच रखा था.
प्रियंका ने कहा- मैंने शुरुआत में नागिन के लिए ना कह दी थी. मैं कोई ऐसा शो ढूंढ रही थी जिसमें ज्यादा नेचुरल एक्टिंग की जरूरत हो. मैंने सीधे उन्हें ना तो नहीं कहा था लेकिन शो करने को लेकर मेरे मन में दोराय थी. जब मैं यूएस की फ्लाइट में थी तो मैरे पास कॉल आई. मेरे पास वाईफाई था. उस समय भी मैंने ये कहा था कि मैंने इस बारे में सोचा नहीं है. मेरा ऐसा कहते ही पूरी टीम घबरा गई थी.
प्रियंका ने कहा कि इस शो के साथ ही वे बैटलग्राउंड की भी शूटिंग कर रही थीं क्योंकि वे कुछ अलग भी करना चाहती थीं. बैटलग्राउंड के लिए मैं रात में 10 बजे से लेकर दिन के 7 बजे तक शूट करती थी. मैं सुबह 6-7 बजे तक घर आती थी इसके बाद मैं 9 बजे से ही नागिन के सेट पर चली जाती थी. उसकी शूटिंग 9 बजे तक चलती थी. ऐसे में मैं 36 घंटे काम करती थी. चूंकि मैं दोपहर को सो नहीं सकती इसलिए बस 40 मिनट का नैप ले पाती थी.
प्रियंका चाहर चौधरी की बात करें तो वे 29 साल की हैं. वे नागिन के अलावा उदारियां, गठबंधन, ये हैं चाहतें, कैंडी ट्विस्ट और पेंडिंग लव में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वे सलमान खान के बिग बॉस 16 में नजर आई थीं. लेकिन इस शो में वे विनर नहीं रही थीं बल्कि सेकंड रनरअप रही थीं.