IND vs ZIM: 4,6,4,4 और आउट… वैभव सूर्यवंशी और इस बॉलर में हुई कड़ी टक्कर, एक ही ओवर में दिखा भरपूर एक्शन
TV9 Bharatvarsh July 25, 2026 09:42 PM

लगता है कि जिम्बाब्वे की जमीन वैभव सूर्यवंशी को काफी रास आ रही है. कुछ ही महीनों पहले इसी देश में अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में हैरतअंगेज शतकीय पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाने के बाद वैभव फिर यहीं सीनियर टीम के साथ कमाल दिखा रहे हैं. भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के पहले ही मैच में 18 गेंदों में अर्धशतक जमाने के बाद दूसरे मैच में भी वैभव की छोटी लेकिन तूफानी पारी देखने को मिली. इस पारी में वैभव और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज रिचर्ज एनगरावा के बीच एक ही ओवर में कड़ी टक्कर दिखी.

हरारे में शनिवार 25 जुलाई को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम पहले बैटिंग करने उतरी. पिछले मैच में टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा किया था, जहां उसे सिर्फ 126 रन बनाने थे. तब वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जो उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक था. ऐसे में दूसरे मैच में जब टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी आई तो वैभव पर नजरें थीं कि क्या वो इस बार पहले से भी बड़ी पारी खेलेंगे.

इस बार वैभव ज्यादा देर नहीं टिके लेकिन उनकी और रिचर्ड एनगरावा की टक्कर ने मैच की शुरुआत में ही जबरदस्त माहौल बना दिया. ये भारतीय पारी का तीसरा ओवर था, जिसकी पहली गेंद पर वैभव कोई रन नहीं ले सके. इस वक्त तक उन्होंने सिर्फ 4 गेंदों का सामना किया था और असहज नजर आ रहे थे. मगर फिर एनगरावा ने एक वाइड की और इसके बाद तो वैभव ने उनकी लय बिगाड़ दी. अगली चार गेंदों पर 15 साल के भारतीय ओपनर ने चौका, छक्का, चौका और चौका (4,6,4,4) जमा दिए.

S🥵🥵RYAVANSHI

4️⃣6️⃣4️⃣4️⃣

Watch it LIVE on FanCode! 🇮🇳 👇https://t.co/3kCBPJuPrW#ZIMvIND #IndiaCricket #RokoNahiThoko pic.twitter.com/9EHYBT9fjw

— FanCode (@FanCode) July 25, 2026

लंबे कद के पेसर एनगरावा को ऐसी मार पड़ी, जिसने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को परेशान कर दिया. उन्होंने फील्डिंग में थोड़ा बदलाव किया और लॉन्ग ऑन पर फील्डर तैनात कर दिया. इसका तुरंत असर भी दिखा. इस बार एनगरावा ने अपनी लेंथ में बदलाव किया और शॉर्ट पिच बॉल रखी, जो वैभव के शरीर की तरफ आई. उन्होंने लेग स्टंप की ओर हटकर इस पर पुल शॉट खेल दिया. मगर इस बार गेंद सही से बल्ले पर नहीं आई. लॉन्ग ऑन के फील्डर ब्लेसिंग मुजरबानी ने आकर ये कैच लपक लिया.

ZIMBABWE NE HI THOK DIYA 🥲

Watch it LIVE on FanCode! 🇮🇳 👇https://t.co/3kCBPJuPrW#ZIMvIND #IndiaCricket #RokoNahiThoko pic.twitter.com/ZWBoewGHfp

— FanCode (@FanCode) July 25, 2026

इस तरह वैभव की पारी ज्यादा देर नहीं चली लेकिन जितनी देर वो क्रीज पर रहे, उसने टीम इंडिया के स्कोर को रफ्तार दी. अपनी 9 गेंदों की पारी में युवा ओपनर ने 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था. इस तरह लगातार दूसरे मैच में उन्होंने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई. वहीं वैभव का विकेट गिरने के साथ ही 3 ओवर तक भारत का स्कोर 29/2 हो गया.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.