'Kahaani 3' Update: 'कहानी 3' में होगी यामी गौतम की एंट्री? फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट
TV9 Bharatvarsh July 26, 2026 04:42 AM

‘कहानी’ और ‘कहानी 2’ दोनों ही सस्पेंस थ्रिलर फिल्में हैं और इसमें विद्या बालन ने अपने किरदार को बेहद शानदार तरीके से निभाया है. फिल्म के ट्विस्ट ने दर्शकों को बांधे रखा था और विद्या के अभिनय की तो लोग दाद देते ही हैं. फिलहाल इस फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी यानी ‘कहानी 3’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है. हालांकि लीड के लिए विद्या बालन का नहीं बल्कि यामी गौतम का नाम सामने आ रहा है.

यामी गौतम भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. हाल ही में उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला है. अगर वो ‘कहानी 3’ में नजर आती हैं तो भी ये एक्साइटमेंट बढ़ा देने वाला है. तो चलिए जान लेते हैं कि क्या है इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त से जुड़ी ताजा अपडेट.

फिल्म की स्टोरी होगी अलग

रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि फिल्म को बनाने का उद्देश्य इसके दोनों पार्ट को मिले दर्शकों के बढ़िया रिस्पॉन्स को देखते हुए इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाना है. हालांकि तीसरे पार्ट का कनेक्शन पिछली फिल्म से नहीं होगा, बल्कि ये एक बिल्कुल नई कहानी होगी.

यामी गौतम का रोल

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यामी गौतम ‘कहानी 3’ में लीड रोल प्ले करेंगी. उनका ये किरदार बेहद सशक्त दिखाया जाएगा. ये भी जानकारी सामने आई है कि फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और टीम इसकी डेट्स-टाइमिंग तय करने में जुटी हुई है. इसी के साथ खबर सामने आई है कि एक बार फिर से निर्देशक सुजॉय घोष तीसरे पार्ट को भी निर्देशित करेंगे.

यामी का पहला नेशनल अवॉर्ड

72वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में एक्ट्रेस यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया है. इसका अनाउंसमेंट 18 जुलाई 2026 को किया गया था. ये उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है.

यामी गौतम का वर्क फ्रंट

इसके अलावा वर्क फ्रंट की बात करें तो जानकारी के मुताबिक, यामी गौतम फिल्म ‘नई नवेली’ में नजर आने वाली हैं. ये एक कॉमेडी हॉरर जॉनर की मूवी होगी.फिल्म में यामी एक ‘परफेक्ट बहू के रोल में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वो फिल्म ‘धुरंधर:द रिवेंज’ में शाजिया बानो के छोटे से किरदार में भी नजर आई हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.