तेल का खर्चा आधा, देश की 3 सबसे धांसू SUV
हिमांशु सिंह July 26, 2026 11:12 AM

Top 3 most fuel efficient hybrid SUVs: भारत में पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच हर कार खरीदार की सबसे बड़ी चिंता गाड़ी का माइलेज बन चुकी है. यही वजह है कि भारतीय ऑटो बाजार में अब स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी एसयूवी गाड़ियों की जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है. 

ये गाड़ियां न सिर्फ सड़क पर चलने में बेहद आरामदायक और पावरफुल होती हैं. बल्कि तेल की खपत को आधा कर देती हैं. अगर आप भी पेट्रोल के भारी-भरकम बजट से राहत पाना चाहते हैं तो देश की ये 3 सबसे धांसू और ज्यादा माइलेज देने वाली एसयूवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकती हैं.

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

बता दें कि, मार्केट में तेल की बचत करने के मामले में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का दबदबा सबसे ऊपर नजर आता है. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ टोयोटा की एडवांस्ड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है. 

यह तकनीक कार को कम स्पीड और सिटी ट्रैफिक में इलेक्ट्रिक मोटर पर चलाती है. कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी 27.97 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है. इसका मतलब है कि नॉर्मल पेट्रोल गाड़ियों की तुलना में आपकी फ्यूल की लागत लगभग आधी रह जाती है.

Honda ZR-V की कीमत ने मचाई खलबली, BMW X1-Kodiaq को टक्कर

टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर

जबकि ग्रैंड विटारा के ही प्लेटफॉर्म पर बनी टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर भी तेल की भारी बचत कराने में कोई कसर नहीं छोड़ती. इसमें भी वही 1.5-लीटर इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड इंजन मिलता है. 

जो 27.97 किमी/लीटर का रिकॉर्ड माइलेज देता है. शानदार पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स से लैस यह एसयूवी लंबे सफर को बेहद किफायती और आरामदायक बना देती है.

मारुति सुजुकी विक्टोरिस

आपको बता दें कि, हाइब्रिड सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट करते हुए मारुति सुजुकी की विक्टोरिस एसयूवी तेजी से लोकप्रिय हो रही है. अपने एडवांस्ड 1.5-लीटर हाइब्रिड इंजन सेटअप के साथ यह गाड़ी 28.65 किमी/लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. इसका एयरोडायनामिक डिजाइन और सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम बार-बार पेट्रोल पंप जाने की टेंशन को पूरी तरह खत्म कर देता है.

सिंगल चार्ज में चलेगी 501 KM, जानिए किन इलेक्ट्रिक बाइक्स में मिलेगी सबसे ज्यादा रेंज?

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.