Honda ZRV Launch: भारत में होंडा ने अपनी लग्जरी एसयूवी Honda ZR-V की कीमतों का खुलासा कर दिया है. जिसकी शुरुआती कीमत 47.9 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है. हमारे देश में यह कार बनी-बनाई विदेश से इंपोर्ट करके बेची जा रही है.
जिसकी वजह से इसकी कीमत काफी प्रीमियम नजर आ रही है. अपनी दमदार हाइब्रिड तकनीक, तगड़े माइलेज और स्पोर्टी लुक्स के साथ यह नई एसयूवी सीधे तौर पर लग्जरी सेगमेंट की लोकप्रिय गाड़ियों बीएमडब्ल्यू X1 और स्कोडा कोडियाक को सीधी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है. चलिए जानतें हैं कैसे.
बता दें कि, होंडा की लग्जरी एसयूवी ZR-V में 2.0-लीटर का मजबूत स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है. जो 181 bhp की पावर जनरेट करता है. इस एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत इसका रिकॉर्ड-तोड़ 22.7 kmpl का माइलेज है.
जो इस साइज की गाड़ियों के लिए बेहद शानदार माना जाता है. जहां भारी भरकम लग्जरी गाड़ियों में पेट्रोल का खर्च बहुत ज्यादा होता है. वहीं यह हाइब्रिड तकनीक शहर की ड्राइविंग और हाईवे सफर दोनों जगह आपके फ्यूल की बड़ी बचत कराने में बेहद सक्षम है.
ADAS फीचर्स वाली कार खरीदने से पहले जानें ये सच्चाई, हर सड़क पर नहीं करता एक जैसा काम
अगर हम कीमतों की तुलना करें तो बीएमडब्ल्यू X1 की ऑन-रोड/एक्स-शोरूम रेंज 50 से 52 लाख रुपये के आसपास रहती है. जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है.
वहीं, स्कोडा कोडियाक की कीमत 36.9 लाख से 46.9 लाख रुपये के बीच है. जिसमें 201 bhp वाला पावरफुल 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन आता है. होंडा ZR-V अपनी 47.9 लाख रुपये की कीमत के साथ स्कोडा कोडियाक से थोड़ी महंगी है और बीएमडब्ल्यू X1 के काफी करीब खड़ी नजर आती है.
आपको बता दें कि, पूरी तरह विदेश से इंपोर्ट होने के कारण यह एसयूवी भारतीय सड़कों पर लिमिटेड यूनिट्स में ही बेची जाएगी. जो इसे सड़कों पर एक बहुत ही एक्सक्लूसिव और यूनिक पहचान देगी.
हालांकि, इस प्राइस पॉइंट पर होने के बावजूद इसमें सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे कुछ पॉपुलर फीचर्स देखने को नहीं मिलते हैं. इसके बावजूद जो लोग जापानी तकनीक की विश्वसनीयता, स्मूथ हाइब्रिड राइड और एक अलग रोड प्रेजेंस चाहते हैं उनके लिए यह एक प्रीमियम ऑप्शन साबित हो सकता है.
Honda ने पेश की शानदार माइलेज वाली हाइब्रिड SUV, प्रीमियम फीचर्स के साथ दमदार सेफ्टी