-केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में पेपर लीक संशोधन बिल पेश करेंगे।
-विपक्ष का सवाल- क्या छात्रों के खिलाफ पेलट गन और अन्य बल प्रयोग की अनुमति दी गई थी? अगर नहीं, तो इसकी अनुमति किसने दी?
-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "विपक्ष एक है। अभी INDIA गठबंधन के सभी नेता बैठक करेंगे। यह संघर्ष बड़ा है। भाजपा जब से सत्ता में आई है तभी से इन्होंने शिक्षा को चौपट कर दिया है... मैं युवाओं के मनोबल और चेतना को बधाई देना चाहता हूं..."
-लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद में विपक्षी नेताओं की बैठक के लिए पहुंचे।
-बिहार के सीवान में एके 47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान अभिषेक पटेल निलंबित।
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से कांग्रेस की माफी की मांग पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मैंने सुना है कि बिहार और बंगाल में छात्रों के खिलाफ अभी भी FIR दर्ज की जा रही हैं। मैंने यह सुना है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है तो फिर इसका क्या फायदा?"पेलेट गन, लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष का लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामा, संसद दोपहर 12 बजे तक स्थगित-सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार एक संवैधानिक गारंटी है। सिर्फ आंदोलन होने की वजह से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित ज्यादती को सही नहीं ठहराया जा सकता। CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने यह भी संकेत दिया कि देश भर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को आसान बनाने और अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम बनाने के लिए एक समान प्रोटोकॉल की जरूरत है।
-पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे। यहां भाजपा-NDA सांसदों ने 'धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद' के नारे लगाए।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के सांसद संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को हुई घटना के लिए केंद्रीय गृह मंत्री की जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेपर लीक संशोधन बिल पेश किया।
-भारी हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित।
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि बहुत दुखद विषय है कि कुछ समय पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जिस प्रकार का ट्वीट किया है, उन्होंने यह कहा है कि पुलिस ने छात्रों पर एके-47 से फायरिंग की है, मुझे लगता है कि यह ना केवल गैर-जिम्मेदाराना बल्कि यह एक तरह से पाप है। देश में इस प्रकार से हिंसा और अराजकता भड़काने की कोशिश विपक्ष के नेता राहुल गांधी कर रहे हैं, यह घोर अन्याय है।
उन्होंने कहा कि देश में कौन-सी पुलिस एके-47 से गोली चलाती है? इस प्रकार के दुष्प्रचार के माध्यम से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पूरे देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। यह बहुत आपत्तिजनक है। हम अपील करना चाहते हैं कि राहुल गांधी के इस ट्वीट को बिलकुल भी गंभीरता से ना लिया जाए बल्कि इस पर सभी लोग आक्षेप करें और इसपर टिप्पणी करके सच्चाई को सामने लाया जाए कि देश में अराजकता कदाचित ना फैलाई जाए।
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सार्वजनिक परीक्षाओं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर कहा कि विपक्ष ने यह मन बना लिया है कि जब तक उनको कुर्सी नहीं मिल जाती, यह संसद नहीं चलने देंगे। आज शिक्षा सुधार के लिए जो बिल आया, तो विपक्षी सांसदों ने हाथ उठाकर मना किया। सारे देश को यह देखना चाहिए कि जब वो बिल आया तो उन्होंने मना किया कि यह बिल नहीं आना चाहिए। यह उनकी मंशा है कि देश में कोई भी काम नहीं होना चाहिए।
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रवाना हुए। संभावना है कि वे जल्द ही दिल्ली के राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित। लोकसभा भी शाम 5 बजे तक स्थगित।