राम चरण और उनकी पत्नी उपासना को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया था. खबरों के मुताबिक, एक्टर अपनी सर्जरी के लिए कोयंबटूर के लिए रवाना हुए थे.अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि उनकी कलाई की सर्जरी सफल रही और राम चरण फिलहाल रिकवर हो रहे हैं. जानकारी सामने आई थी कि फिल्म ‘पेद्दी’ के शूट के दौरान फाइट सीन करते वक्त राम चरण की कलाई की कार्टिलेज फट गई थी.
राम चरण ने अपनी सर्जरी फिल्म के प्रमोशन के चलते कुछ दिन के लिए टाली थी, हालांकि एक्टर को इवेंट्स के दौरान कलाई पर पट्टी बांधे देखा गया था. जानकारी के मुताबिक, एक्टर की सर्जरी मिनिमली इनवेसिव तकनीक का इस्तेमाल करके की गई है.
रिकवर कर रहे राम चरणरिपोर्ट के मुताबिक, राम चरण की सर्जरी सक्सेसफुल रही है. इसी के साथ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि चोट की गंभीरता को देखते हुए सर्जरी के लिए अमेरिका से सर्जन को बुलाया गया था. एक्टर अब स्वस्थ हो रहे हैं, हालांकि पूरी तरह से रिकवर होने में टाइम लगेगा तभी वो काम पर लौटेंगे.
‘पेद्दी’ के शूट के दौरान चोट लगने के बाद राम चरण ने चेकअप करवाया था. जिसके बाद उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए और फ्यूचर में चोट की वजह से परेशानी न हो, इसलिए डॉक्टर की तरफ से सर्जरी की सलाह दी गई थी.
‘पेद्दी’ रही सफलराम चरण की फिल्म पेद्दी में उनके अपोजिट एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आई हैं. ये फिल्म कुछ सीन की वजह से विवादों में भी आ गई थी. हालांकि इन दृश्यों को हटा दिया था. रिलीज के बाद इसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला, जिससे इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा रहा था. खासकर तेलुगू में इस फिल्म ने खूब कमाई की.
ओटीटी पर आ चुकी है फिल्म‘पेद्दी’ को सिनेमाघरों में 4 जून 2026 को रिलीज हुई थी. थिएटर रन के बाद इसे 9 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है. हिंदी वर्जन के लिए भी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आया है.
छोटे से गांव की कहानीराम चरण स्टारर ‘पेद्दी’ (Peddi) आंध्र प्रदेश के एक भूले-बिसरे गांव की कहानी है जो सरकारी नक्शों और दस्तावेजों से गायब है. फिल्म में राम चरण ने गांव के पेद्दी नाम के एक मजदूर और खिलाड़ी युवा का रोल प्ले किया है, जो खेल में नाम कमाने के साथ ही लोगों के बुनियादी अधिकारों के लिए लड़ता है. शिव राजकुमार ने उनके कुश्ती कोच की भूमिका निभाई है.
ये भी पढ़ें: चेन्नई में विजय की जन नेता की स्क्रीनिंग 1 घंटे रुकी, A रेटेड शो में नाबालिग मिलने पर एक्शन