एक्शन एडवेंचर हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की भारत में रिलीज का रास्ता साफ हो गया है. इसको कुछ कट और डायलॉग में म्यूट के बाद सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है. इसमें ऑडियो के साथ ही सबटाइटल में भी अश्लील शब्दों को हटाया या म्यूट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, फिल्म में बदलावों के बाद 23 जुलाई को सेंसर बोर्ड की तरफ से स्टूडियो को ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की रिलीज के लिए सर्टिफिकेट दिया गया है.
फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में बदलावों के बाद भी पीटर पार्क की डार्क स्टोरी और एक्शन सीन वैसे ही रहेंगे. टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर बढ़िया कलेक्शन हो सकता है. फिलहाल जान लेते हैं डिटेल में.
कौन सा मिला सर्टिफिकेट?‘स्पाइडर-मैन-ब्रांड न्यू डे’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से UA 13+ सर्टिफिकेट दिया गया है यानी इस मूवी को लगभग सभी लोग देख सकते हैं. हालांकि 13 साल से छोटे बच्चे इस फिल्म को अपने पेरेंट्स की देखरेख और गाइडेंस के साथ देख सकते हैं. अब जान लेते हैं कि फिल्म में क्या-क्या हुए बदलाव.
किन शब्दों और सीन पर लगा कट?सेंसर बोर्ड की तरफ से मेकर्स को फिल्म से तीन जगहों पर ऑडियो से अश्लील शब्दों को म्यूट करने को कहा गया है. इसी के साथ इन शब्दों को सबटाइटल से भी हटाने का निर्देश दिया गया है. इसका एक हिस्सा फिल्म के फर्स्ट हाफ में है और बाकी के दो इंटरवल के बाद वाले हिस्से में हैं. वहीं एक 8 सेकंड तक चलने वाले लिप-लॉक विजुअल को भी हटाया गया है.
पुरानी कहानी बढ़ेगी आगे‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में टॉम हॉलैंड, ज़ेंडाया और जैकब बैटलन की वापसी हो रही है. ये फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ (2021) की कहानी को आगे बढ़ाती है और उस फिल्म में हुई घटनाओं के बाद की पीटर की जिंदगी को दिखाया जाएगा, जिसमें उसके सबसे करीब के लोगों की यादों से उसकी पहचान को मिटा दिया गया है. अब पीटर को एक नई शुरुआत करने को मजबूर होने के साथ ही नए खतरे का सामना भी करना होगा.
कब रिलीज होगी फिल्म
View this post on Instagram
A post shared by Tom Holland (@tomholland2013)
इन सभी बदलावों के बाद अब ये फिल्म 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. मूवी की लंबाई 144.52 मिनट है. सीधे शब्दों में कहें तो दूसरे शब्दों में कहें तो ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का रनम टाइम 2 घंटे, 24 मिनट और 31 सेकंड का होगा.