सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है, लेकिन कुछ बयान ऐसे होते हैं जो लोगों को दो हिस्सों में बांट देते हैं. इन दिनों पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वर्धा मलिक का एक पॉडकास्ट क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वर्धा अपने लुक्स, खूबसूरती और लोगों की उनके बारे में बनी धारणा पर खुलकर बात करती नजर आती हैं. उनका कहना है कि लोग अक्सर किसी व्यक्ति को उसके चेहरे और दिखने के तरीके से जज कर लेते हैं, जबकि उसकी असली पहचान उसके विचार और व्यक्तित्व से होती है.
वर्धा मलिक पाकिस्तान का जाना माना नाम हैं. वह पाकिस्तान के लाहौर शहर से ताल्लुक रखती हैं और टिकटॉक तथा इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो के जरिए लोकप्रिय हुई हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके बयान ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. पॉडकास्ट के वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व ट्विटर) और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर वर्धा मलिक का नाम ट्रेंड करने लगा. वर्धा हाल ही में एक पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी को लेकर बात की, जिस पर अब लोगों का राय बंटी नजर आ रही है. यही वजह है कि यह क्लिप लगातार शेयर की जा रही है और इस पर हजारों प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
आखिर क्या कहा वर्धा मलिक ने?वायरल पॉडकास्ट में वर्धा मलिक ने कहा कि लोग अक्सर उनकी खूबसूरती देखकर उनके बारे में पहले से ही राय बना लेते हैं. वर्धा ने कहा, ‘मेरा क्या कसूर है कि मैं खूबसूरत हूं. यह आपकी समस्या है, मेरी नहीं.’ आप मुझे इसलिए देख रहे हैं क्योंकि आप खुद देखना चाहते हैं. उनके मुताबिक, कई बार लोग यह मान लेते हैं कि जो व्यक्ति अच्छा दिखता है, उसके पास सिर्फ यही उसकी पहचान है. वर्धा ने कहा कि किसी इंसान को सिर्फ उसके लुक्स से नहीं, बल्कि उसकी सोच, मेहनत और व्यक्तित्व से पहचानना चाहिए.
वर्धा मलिक का सोशल मीडिया पोस्टView this post on Instagram
A post shared by Warda Malik (@wardamalik92)
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने CJP फाउंडर अभिजीत दिपके को किया फॉलो, सोशल मीडिया पर मची हलचल
सोशल मीडिया पर बंटी रायवायरल क्लिप के बाद इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने कहा कि वर्धा ने समाज की उस मानसिकता पर सवाल उठाया है, जहां महिलाओं को अक्सर उनके पहनावे और खूबसूरती से आंका जाता है. वहीं कुछ लोगों ने उनके बयान से असहमति जताते हुए कहा कि इस तरह के मुद्दों को पेश करने का तरीका अलग हो सकता था. हालांकि, वर्धा मलिक ने वायरल बहस पर कोई नया बयान जारी नहीं किया है. फिलहाल उनका पॉडकास्ट क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और इसी वजह से वह एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं.