Hyderabad News: हैदराबाद में एक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. करीब 10 दिन पहले मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.
महिला ट्रेनी ने लगाए गंभीर आरोपयह मामला 18 जुलाई को अत्तापुर पुलिस थाने में दर्ज की गई शिकायत से जुड़ा है. 30 वर्षीय एक महिला ट्रेनी अधिकारी ने आरोप लगाया कि 23 जून से उदय कृष्ण रेड्डी लगातार उनका मानसिक और यौन उत्पीड़न कर रहे थे. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने महिला को अश्लील और अपमानजनक वॉट्सऐप संदेश भेजे, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और कई बार अनुचित टिप्पणियां कीं. महिला का आरोप है कि इससे वह लगातार मानसिक तनाव में रही.
ये भी पढ़ें- IPS का सुसाइड ड्रामा! डॉक्टर बोले- सहानुभूति पाने के लिए ट्रेनी पुलिस अफसर ने किया ऐसा, रिपोर्ट ने खोले कई राज
मारपीट और धमकी देने का भी आरोपमहिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि उदय कृष्ण रेड्डी ने जबरन उनका मोबाइल फोन छीन लिया और पासवर्ड बताने के लिए दबाव बनाया. इसके बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया, बाल खींचे, गला दबाने की कोशिश की और चाकू दिखाकर धमकाया. महिला ने यह भी कहा कि आरोपी ने उन्हें कमरे से बाहर जाने से रोक दिया था.
प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर भेजने का आरोपशिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी ने चोरी-छिपे महिला का एक निजी वीडियो रिकॉर्ड किया. बाद में उसने कथित तौर पर वह वीडियो महिला के पति को भेज दिया और उसे ब्लैकमेल करने व डराने की कोशिश की. महिला का यह भी आरोप है कि 10 जुलाई को आरोपी ने दोबारा उनके साथ मारपीट की.
कई धाराओं में दर्ज हुआ मामलामहिला की शिकायत के आधार पर अत्तापुर पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66E (निजता का उल्लंघन) और धारा 67A (इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री भेजने) के तहत भी केस दर्ज किया गया है.
आरोपी ने आरोपों को बताया झूठादूसरी ओर, उदय कृष्ण रेड्डी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. उनका कहना है कि जांच पूरी होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी.
फरार होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तारपुलिस के अनुसार, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उदय कृष्ण रेड्डी अपने दिए गए दोनों पतों से गायब हो गए थे. उनका मोबाइल फोन भी बंद मिला. इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश के लिए चार विशेष टीमें गठित कीं. आखिरकार मंगलवार को हैदराबाद के बाहरी इलाके से उन्हें हिरासत में ले लिया गया.
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं, मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.